OMG 2 Certification : 'ओएमजी 2' के सर्टिफिकेशन से खुश नहीं हैं पंकज त्रिपाठी, जाहिर किया अपना दुख
भारत
RP Raghuvanshi
10 Aug 2023 10:46 AM
OMG 2 Certification | चेतना मंच | सुप्रिया श्रीवास्तव | 10 अगस्त 2023 | Bollywood News
OMG 2 Certification : अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), यामी गौतम (Yami Gautam) की बहुचर्चित फिल्म ' ओएमजी 2' कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। इस सर्टिफिकेशन को लेकर अभिनेता पंकज त्रिपाठी नाखुश हैं। उन्होंने इस पर अपना दुख जाहिर किया है।
सेंसर बोर्ड ने ओमजी 2 को दिया 'ए' सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'OMG' का सीक्वल है। जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, उसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में छाई रही है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म के कंटेंट को लेकर थोड़ा बवाल भी हुआ, जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के बाद रिलीज करने का आदेश दिया।
सेंसर बोर्ड के आदेश के मुताबिक फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए। इसके पश्चात फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से 'ए' ग्रेड का सर्टिफिकेट दिया गया। जिसका तात्पर्य है कि फिल्म को 18+ के एज ग्रुप में रखा गया है।
OMG 2 Certification से नाखुश हैं पंकज त्रिपाठी:
सेंसर बोर्ड की तरफ से 'ओमजी 2' को 'ए' ग्रेड का सर्टिफिकेट दिए जाने से अभिनेता पंकज त्रिपाठी नाखुश है। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तब अभिनेता ने कहा कि ' जब हम कोई फिल्म बनाते हैं तो हमें आमतौर से पहले ही पता होता है कि फिल्म कैसी है फिल्म में हिंसा है या नहीं। जब हम फिल्म बना रहे थे तो किसी का भी ऐसा इरादा नहीं था। हम 12+ सर्टिफिकेट की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब कुछ नहीं किया जा सकता जो हो गया सो हो गया। इसके लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना करने से कोई फायदा नहीं होगा।"
सेंसर बोर्ड के फैसले पर अफसोस व्यक्त करते हुए अभिनेता ने आगे कहा कि -"एकमात्र अफसोस यह है कि 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चे के लिए फिल्म में जो संदेश था, वह अब इससे वंचित हो जाएगा।"
बता दें फिल्म OMG 2 की कहानी भारत में यौन शिक्षा पर आधारित है। अमित राय (Amit Rai) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत की भूमिका निभाई है। वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शिव भक्त का किरदार निभाया है। अपने बच्चे पर लगे इल्जाम के लिए पंकज त्रिपाठी देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में लड़ते नजर आएंगे, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम उनके खिलाफ कोर्ट में दलीलें पेश करती नजर आएंगी। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।