पकंज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, इतनी रही कुल कमाई
Main Atal Hu
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:30 AM
Main Atal Hu : पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' ने रिलीज होते हैं बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जहां पिछले कई दिनों से बॉलीवुड की फिल्में हॉल में अपना परफॉर्मेंस दिखाने की कोशिश कर रही थी। वहीं 'मैं अटल हूं' ने काफी अच्छी कमाई कर ली । आपको बता दें पिछले साल दिसंबर में आई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' अभी भी सिनेमाघरों में अपने जादू चला रही है। वहीं अब 'मैं अटल हूं' ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की ?
'Main Atal Hu' ने रविवार को की भरपूर कमाई
पिछले वीक रिलीज हुई 'मैं अटल हूं' ने शुरुआत उम्मीद से काफी कम कमाई की। पहले तो ऐसा लगा जैसे इतने सारे सितारों की फिल्मों की भीड़ में पंकज त्रिपाठी की फिल्म कहीं खो गई हो। देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी यह फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन रविवार को इस फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है। कहा जा रहा है कि करीब 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक केवल 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' ने अपने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये से ओपनिंग की। जिसके बाद शनिवार को इस फिल्म ने 2.1 करोड़ का कलेक्शन पूरा किया। वहीं रविवार के जिन फिल्म की कमाई में भारी तेजी देखी गई। जिसमें इसने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पिछले साल डंकी के अलावा कई फिल्में छाई रही
आपको बता दें पिछले कई दिनों से सिनेमाघरों में 'डंकी' के अलावा 'हनुमान', 'गुंटूर करम', 'मेरी क्रिसमस' और 'कैप्टन मिलर' जैसी फिल्में लोगों की पसंद बनी रही। लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म ने पिछले साल रिलीज बम्पर फिल्मों जैसी शुरुआत नहीं की। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को रिलीज हुए अब 32 दिन हो चुके हैं और रविवार को इस फिल्म ने सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।