पराग त्यागी ने पूरी की शेफाली जरीवाला की आखिरी ख्वाहिश, शुरू किया खास फाउंडेशन
भारत
RP Raghuvanshi
03 Sep 2025 10:30 AM
एंटरटेनमेंट न्यूज: टीवी एक्टर पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का सपना पूरा कर दिखाया है। शेफाली हमेशा चाहती थीं कि वह जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाएं और महिलाओं के लिए कुछ करें। अब उनकी आखिरी ख्वाहिश को साकार करने के लिए पराग ने “शेफाली जरीवाला राइस फाउंडेशन” की शुरुआत की है।
शेफाली का सपना अब हुआ पूरा
शेफाली जरीवाला का सपना था कि वह जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करें और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएं। पराग त्यागी ने इस ख्वाहिश को हकीकत में बदलते हुए एनजीओ लॉन्च किया है। इस फाउंडेशन के जरिए बच्चों को शिक्षा और महिलाओं को बेहतर जीवन के अवसर देने का काम होगा।
पराग का इमोशनल अनाउंसमेंट
पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर इस एनजीओ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल अब शेफाली जरीवाला फाउंडेशन को डेडिकेटेड रहेगा। जो भी प्रमोशनल कंटेंट और इनकम होगी, वह पूरी तरह इस फाउंडेशन के काम में इस्तेमाल की जाएगी। पराग ने अपने पोस्ट में लिखा– “हम आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के शुक्रगुजार हैं। बस ऐसे ही सपोर्ट करते रहिए ताकि हम शेफाली के सपने को पूरा कर सकें।”
शेफाली की याद में स्पेशल वीडियो
पराग ने एक खास वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक किताब दिखाई देती है जिस पर “शेफाली जरीवाला” लिखा होता है। किताब खुलने पर अंदर शेफाली की ख्वाहिशें दर्ज होती हैं—जरूरतमंद बच्चों की मदद करना और एनजीओ खोलना। इसके बाद वीडियो में पराग और शेफाली की खूबसूरत तस्वीरें नजर आती हैं और मैसेज लिखा होता है– “हमेशा साथ हैं।”
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पराग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “किसी के जाने के बाद भी उससे प्यार करना ही असली प्यार है और आपने यह साबित कर दिया।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शेफाली हमेशा चाहती थीं कि वह एक बच्ची को गोद लें और जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में रोशनी लेकर आएं। एक्टर पारस छाबड़ा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा– “बहुत सुंदर।”
Wednesday Season 2 के Part 2 के हर एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस…कब और कहां देखें?
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\r\n
फैंस ने की तारीफ
\r\nइस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पराग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “किसी के जाने के बाद भी उससे प्यार करना ही असली प्यार है और आपने यह साबित कर दिया।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शेफाली हमेशा चाहती थीं कि वह एक बच्ची को गोद लें और जरूरतमंद बच्चों की जिंदगी में रोशनी लेकर आएं। एक्टर पारस छाबड़ा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा– “बहुत सुंदर।”\r\n\r\nWednesday Season 2 के Part 2 के हर एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस…कब और कहां देखें?","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-03_10-23-56-417.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-03_10-23-56-417.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-09-03T10:30:23+05:30","dateModified":"2025-09-03T10:30:23+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}