फील-गुड मूड में है Param Sundari, पहले दिन कैसा मिल रहा रिस्पॉन्स?
भारत
RP Raghuvanshi
29 Aug 2025 10:31 AM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari) आज यानी 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं किसी को जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी खूब भाई तो किसी को फिल्म की स्टोरी और ट्रीटमेंट ने शाहरुख-दीपिका की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिला दी। Param Sundari Movie Review
फिल्म की कहानी में क्या है खास?
परम सुंदरी फिल्म की कहानी दिल्ली के लड़के परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और केरल की लड़की (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच पनपता प्यार सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक फर्क को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है। कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस से भरपूर यह कहानी दर्शकों को बांधे रखती है।
संगीत ने भी बटोरी तारीफ
फेमस सिंगर सोनू निगम की आवाज में गाया गया गाना ‘परदेसिया’ पहले ही हिट हो चुका है। वहीं श्रेया घोषाल और अदनान सामी का गाया ‘भीगी साड़ी’ भी म्यूजिक चार्ट्स पर छाया हुआ है। गानों की खूबसूरती और सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री ने फिल्म को और भी खास बना दिया है।
जान्हवी कपूर की परफॉर्मेंस को मिल रही है सराहना
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों और इन्फ्लुएंसर्स ने जान्हवी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। इन्फ्लुएंसर सिमोन खंबाटा ने अपने रिव्यू में लिखा, “परम सुंदरी में ऐसा कुछ नहीं है जिसे पसंद न किया जाए। जान्हवी पहले कभी इतनी प्यारी नहीं लगीं। सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री जादुई है। यह एक खूबसूरत और फील-गुड फिल्म है, जरूर देखें!”
टिकटों की बिक्री जोरों पर
‘परम सुंदरी’ के टिकट्स देशभर में धड़ल्ले से बिक रहे हैं और माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दर्ज करेगी। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की संभावना है।
क्या है ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना की वजह?
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही कई दर्शकों ने इसकी तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से की। वजह साफ है उत्तर-दक्षिण का कल्चर क्लैश, ट्रेवलिंग बैकड्रॉप और हल्के-फुल्के ह्यूमर। लेकिन पूरी फिल्म देखने पर महसूस होता है कि ‘परम सुंदरी’ एक अलग, यूनीक स्टोरी के साथ सामने आती है जो सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि आज के समय की सांस्कृतिक और इमोशनल जटिलताओं को भी दर्शाती है। Param Sundari Movie Review