Pathaan Film: ‘पठान’ की कमाई 600 करोड़ रुपये के पार
Pathaan film
भारत
RP Raghuvanshi
02 Feb 2023 01:39 AM
Pathaan film: यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनिया भर में 634 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
कंपनी ने बताया कि फिल्म (Pathaan film) ने सातवें दिन घरेलू बाजार में 28 करोड़ रुपये कमाई की। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
कंपनी ने बताया कि 25 जनवरी को रिलीज के बाद फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 238.5 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि भारतीय बाजार में फिल्म ने 330.25 करोड़ रुपये (हिंदी में 318.50 करोड़ रुपये, तमिल, तेलुगु डब संस्करणों में 11.75 करोड़ रुपये) कमाई की है।
Pathaan film
शाहरुख खान ने चार वर्षों के अंतराल के बाद मुख्य भूमिका में ‘पठान’ से वापसी की। खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।