Pathaan Teaser- खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, रिलीज हुआ किंग खान की फिल्म पठान का टीजर
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:51 AM
Pathaan Teaser- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर (Pathaan Teaser) आज रिलीज हो गया है। यूं तो रिलीज के पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है, लेकिन विवादों में घिरने के बावजूद दर्शकों का इस फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म पठान का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला। हालांकि इसी गाने की वजह से यह फिल्म विवादों में आ गई है।
आज फिल्म के टीजर (Pathaan Teaser) के रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया। पठान फिल्म का टीजर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला हिंदी फिल्म टीजर बन चुका है। इसने ' आदिपुरुष' फिल्म के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।