Pathaan: कश्मीर में हाउसफुल शो करने वाली पहली फिल्म
Pathaan
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:36 AM
Pathaan: आतंकवादियों द्वारा धमकियों और हमलों के कारण तीन दशकों तक बंद रहने के बाद पिछले साल कश्मीर में सिनेमा हॉल फिर से खुल गए।
कश्मीर के एकमात्र मल्टीप्लेक्स थिएटर के मालिक विकास धर ने बताया कि “जासूसी थ्रिलर (Pathaan)” के सभी शो बुधवार को रिलीज होने के पहले दिन हाउसफुल रहे।
धर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मुझे नहीं पता था कि कश्मीर में शाहरुख खान (Pathaan) के इतने सारे प्रशंसक हैं। पहले दिन के सभी शो पूरी तरह से बुक हो गए थे, जबकि गणतंत्र दिवस के सात में से पांच शो (के टिकट) भी बिक गए थे।”
उन्होंने बताया, “यह 33 साल बाद है कि लोग कश्मीर में फिल्में देखने के लिए कतार में लग रहे हैं। जब हमने थियेटर खोला था तब यह एक सपना था और यह सच हो गया है।”
Pathaan
अगर इस मूवी कहानी की बात करें तो शाहरुख खान एक भारतीय खुफिया एजेंट के रोल में हैं, जिसका कोडनेम पठान है। वहीं दीपिका पादुकोण भी किंग खान की ही तरह जासूस बनी हैं। उधर जॉन अब्राहम एक खतरनाक आतंकवादी के रोल में हैं, जो कॉन्ट्रैक्ट पर कुछ भी करने को तैयार रहता है। फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक आतंकवादी जॉन भारत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने वाला है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को इसकी खबर लगती है, तो वे उससे निपटने के लिए अपने सबसे काबिल एजेंट पठान को एक्टिव करते हैं। जॉन के खिलाफ मिशन में पठान को दीपिका का भी साथ मिलता है।
Raveena Tondon: नयी ‘ड्रामा सीरीज’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस