Pathan Ticket Price: रिलीज से पहले 2400 रूपए में बिक रहा पठान का टिकट
भारत
चेतना मंच
23 Jan 2023 05:32 PM
Pathan Movie: शाहरुख़ खान की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही क्रांति ला रही है. शाहरुख़ पठान से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।
शाहरुख़ खान के लिए फैंस की दीवानगी का आलम आप इस बात से पता कर सकते हैं कि पठान देखने के लिए किंग खान के फैंस हज़ारों रूपए खर्च करके टिकेट्स खरीद रहे हैं। 20 जनवरी को जब से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, मूवी के टिकेट्स इ रेट्स आसमान छू रहे हैं लेकिन किंग खान के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए महंगे से महंगे टिकेट्स लेने के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें कि गुरुग्राम स्थित एम्बिएंस मॉल में पठान का टिकट 2400, 2200 और 2000 रूपए में बिक रहा है। इतना महंगा टिकट होने के बावजूद सारे शो फुल हैं।