
Panchayat Season 4 : प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपनी विश्वसनीयता, सरलता और ग्रामीण राजनीति की गूढ़ झलकियों के लिए जानी जाती है। चौथे सीजन की रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच न सिर्फ उत्सुकता चरम पर है। 24 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुए इस सीजन का निर्देशन चंदन कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि निर्माण की कमान संभाली है TVF ने। जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे कलाकारों ने इस बार भी अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा है।
फुलेरा की सत्ता एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजरती है। मंजू देवी, जिनके नाम का डंका पिछले चुनावों में बजता रहा, इस बार क्रांति देवी के सामने कमजोर पड़ती दिखती हैं। राजनीतिक मोर्चे पर क्रांति देवी (सुनीता रजवार) की रणनीति भारी पड़ती है और वह चुनाव जीत जाती हैं, जबकि मंजू देवी (नीना गुप्ता) को करारी हार का सामना करना पड़ता है। इस परिणाम ने न सिर्फ गांव की सत्ता-संरचना को बदल दिया, बल्कि बनराकस खेमे की स्थिति को और मज़बूती भी दे दी।
चुनावों के बीच फुलेरा में एक ऐसा हादसा घटता है, जिसने दर्शकों को झकझोर दिया। प्रधान जी (रघुबीर यादव) पर अचानक चली गोली ने हर किसी को चौंका दिया।शुरुआत में शक बनराकस पर गया, लेकिन जैसे-जैसे घटनाक्रम आगे बढ़ा, यह स्पष्ट हुआ कि हमला सांसद जी ने ही करवाया था।
इस सीजन का समापन नई राजनीतिक पारी की भूमिका तैयार करते हुए होता है। सीजन 5 की नींव इस संकेत के साथ रखी जाती है कि अब कहानी पंचायत से ऊपर उठकर विधायकी के चुनाव तक पहुंचेगी। राजनीतिक समीकरणों के इस नए दौर में सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरते हैं – प्रह्लाद चा। सूत्रों के अनुसार, आने वाला सीजन उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम सकता है, क्योंकि विधायकी की टिकट उन्हें ही मिलने वाली है। Panchayat Season 4