Pooja Bhatt Birthday Special- पति से तलाक के बाद इस बुरी लत में फंस गई थी पूजा भट्ट, फिर मौत के मुंह से आई बाहर
भारत
चेतना मंच
24 Feb 2023 12:31 PM
Pooja Bhatt Birthday Special- बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट का नाम तो आप सभी जानते ही हैं। इनकी बेटी पूजा भट्ट 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार थीं। पूजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। फ़िल्म 'सड़क', 'दिल है की मानता नहीं' से पूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बहुत ही चर्चित अभिनेत्री बन गईं थीं। इनका जन्म आज ही दिन 1972 में हुआ था।
पूजा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1989 में कदम रखा था। फ़िल्म 'डैडी' से इन्होंने डेब्यू किया था। रातोंरात स्टार बनने के बाद पूजा को ऐसी लत लगी जिसके बाद उनकी जान पर बन गई थी। पूजा की उम्र बहुत कम थी जब इन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया था। पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे मनीष मखीजा (Pooja Bhatt and Manish Makhija) से शादी की और महेश के साथ पूजा का रिश्ता 11 सालों तक चला। फिर 2014 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया और अलग हो गए। इन दोनों के बीच में काफी झगड़े होने लगे थे, इसी वजह से ये दोनों अलग हुए थे।
Pooja Bhatt Birthday Special-
फिर जब दोनों अलग हुए, उसके बाद पूजा ने शराब पीना शुरू कर दिया। तलाक होने के दो साल बाद भी उनकी ये लत कायम रही। पूजा ने इतना ज्यादा शराब पीना शुरू किया था कि एक ऐसी स्तिथि आ गई थी कि उनकी जान पर बन आई थी। बेटी को इस हालात में देखकर पिता महेश भट्ट काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने अपनी बेटी पूजा से शराब छोड़ने के लिए अनुरोध किया था। जब महेश भट्ट ने पूजा से शराब छोड़ने की बात की तो पूजा ने पिता की बात का सम्मान करते हुए शराब को छोड़ दिया और आपको यकीन नहीं होगा लेकिन तब से अब तक पूजा ने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। 2016 से लेकर अब तक पूजा ने शराब को छुआ तक नहीं है।