Prabhu Deva: चौथी बार पिता बने मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा, गूंजी नन्ही किलकारी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:13 AM
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर प्रभुदेवा (Prabhu Deva) के घर आई बड़ी खुशहाली। प्रभु देवा 50 की उम्र में चौथी बार बने पिता। तीन बेटों के बाद अब इनके घर एक नन्हीं राजकुमारी ने लिया जन्म। इनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने दिया एक बेटी को जन्म।
जानकारी के लिए आपको बता दें साल 2020 में अभिनेता कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा (Prabhu Deva) ने हिमानी के साथ दूसरी शादी रचाई थी। इससे पहले साल 1995 में इनकी पहली शादी रामलाथ के साथ हुई थी जिनसे इन के तीन बेटे हैं। साल 2011 में रामलाल के साथ उनका तलाक हो गया जिसके बाद 2020 में इन्होंने दूसरी शादी रचाई। इनकी दूसरी पत्नी ने अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है।
Prabhu Deva Blessed with baby girl -
तीन बेटों के बाद बेटी के रूप में चौथी संतान पाकर प्रभु देवा काफी खुश है। एक इंटरव्यू के दौरान बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए प्रभु देवा ने कहा कि -"हां! यह सच है! मैं इस उम्र 50 की उम्र में फिर से एक पिता बना हूं। मैं बहुत खुश और पूर्ण महसूस कर रहा हूं। मैंने पहले ही अपने काम के बोझ को कम कर दिया है।।मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा हूं, बस इधर-उधर भाग रहा हूं... मेरा काम खत्म हो गया है। अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।"