Priyanka Chopra Birthday Special- शादी से पहले इन अभिनेताओं के साथ रह चुका है प्रियंका चोपड़ा का अफेयर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:27 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 18 जुलाई, बॉलीवुड
Priyanka Chopra Birthday Special- आज बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। इनका जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। इनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं इन से जुड़ी कुछ खास बातें -
Priyanka Chopra Bollywood Debut:
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra acting Debut) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल सिनेमा से की थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने साल 2003 में कदम रखा। इनकी पहली फिल्म थी ‘हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, इसके बाद साल 2003 में ही इनकी फिल्म ‘अंदाज’ आई जो सुपर डुपर हिट हुई। इसके बाद इन्होंने मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, गुंडे, डॉन, फैशन, दिल धड़कने दो, मैरी कॉम, बर्फी, कृष 3, दोस्ताना, बाजीराव मस्तानी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में ही नहीं बिखेरा बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी रचाई। साल 2022 में ये सरोगेसी के माध्यम से मां बनी। फिलहाल बॉलीवुड के ये देशी गर्ल इन दिनों हॉलीवुड में अपनी शादीशुदा जिंदगी को भरपूर इंजॉय कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं है कि निक जोनस उनका पहला प्यार है। उनसे पहले भी बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। आइए जानते हैं कौन है वो बॉलीवुड एक्टर्स जिनके साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर (Priyanka Chopra Affair) -
1. प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट -
बॉलीवुड की देसी गर्ल का अफेयर उनके कैरियर के शुरुआती दौर में ही असीम मर्चेंट के साथ था। मॉडलिंग के समय में असीम और प्रियंका का प्यार परवान पर था। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो जब अभिनेत्री को बॉलीवुड से ऑफर मिला, उसके बाद उन्होंने असीम से ब्रेकअप कर लिया।
2. प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा -
लिस्ट में अगला नाम है हरमन बवेजा का। प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050 (Love Story 2050)' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के दौरान ही इन दोनों की अफेयर की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जब हरमन बवेजा अपने कैरियर के खराब ट्रैक पर चले गए, उस दौरान इन दोनों का रिश्ता टूट गया।
3. प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर -
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर की रिलेशनशिप की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही। यहां तक की जब प्रियंका के घर आयकर विभाग ने छापा मारा था उस समय घर का दरवाजा प्रियंका के बजाय शाहिद कपूर ने खोला था। प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की, और बाद में इन दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए।
4. प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार -
देसी गर्ल का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कई हिट फिल्में की है। फिल्म एतराज के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी, तब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार पर प्रियंका चोपड़ा के साथ दोबारा काम करने की पाबंदी लगा दी थी।
5. प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान -
फिल्म डॉन में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान (Priyanka Chopra And Shahrukh Khan) ने एक साथ काम किया था। तब इन दोनों के अफेयर की चर्चा मीडिया में सुर्खियों में थी। यहां तक कि यह भी खबर सामने आई थी कि इस रिलेशनशिप की वजह से शाहरुख खान का घर टूटने के कगार पर था। बाद में गौरी खान ने शाहरुख खान पर प्रियंका चोपड़ा के साथ काम ना करने की पाबंदी लगा दी और इस तरह से दोनों के रास्ते अलग हुए।