कॉमिक टाइमिंग किंग जसविंदर भल्ला नहीं रहे, 65 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा!
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:08 AM
मशहूर कॉमेडियन का निधन: पंजाबी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे भल्ला जी के निधन की खबर ने पूरे पंजाब और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है।
पंजाबी कॉमेडी का बड़ा सितारा:
जसविंदर भल्ला ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवादों से पंजाबी फिल्मों और स्टेज को एक अलग पहचान दी। उनकी कॉमेडी हर उम्र और हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाती रही।
‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’, ‘बैंड बाजे’ और ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
प्रोफेसर से कॉमेडियन बनने तक का सफर
4 मई 1960 को लुधियाना जिले के दोराहा कस्बे में जन्मे जसविंदर भल्ला पेशे से प्रोफेसर रहे। 1988 में उन्होंने ‘छनकटा 88’ से कॉमेडी जगत में कदम रखा और अपनी अनूठी हास्य शैली से लोगों का दिल जीत लिया। बाद में फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की।
उनका सफर प्रोफेसर से कॉमेडी स्टार बनने तक का रहा, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
अंतिम संस्कार की तैयारी
जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार, मित्रों और बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है।
दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा
जसविंदर भल्ला का जाना पंजाबी सिनेमा और कॉमेडी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी मुस्कान और अंदाज़ हमेशा दर्शकों के चेहरे पर हंसी छोड़ जाएंगे। आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें कॉमिक टाइमिंग किंग के नाम से याद करेंगी।
हंसी-मज़ाक बना विवाद, मुश्किल में अक्षय-अरशद की ‘जॉली LLB 3’