
दावा किया जा रहा था कि 'पुष्पा 2: द रूल' 9 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं ने इन अफवाहों का खंडन किया है। माइथ्री मूवीज़ के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें कहा गया है कि थिएट्रिकरल रिलीज के 56 दिनों तक यह फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगी। निर्माताओं ने दर्शकों से इस फिल्म का आनंद केवल बड़े पर्दे पर लेने की अपील की है।