Rahul Mahajan Divorce: राहुल महाजन का तीसरी पत्नी से भी हुआ तलाक, क्या चौथी शादी के लिए हैं तैयार !
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:51 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 2 अगस्त, मुंबई
Rahul Mahajan Divorce: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम राहुल महाजन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा, अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। खासतौर से अपनी शादी से जुड़ी खबरों के लिए ये अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 3- 3 शादियां कर चुके राहुल अब तीसरी बार तलाक भी लेने जा रहे हैं। जी हां राहुल महाजन अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक ले रहे हैं।
गौरतलब है राहुल महाजन ने साल 2018 में कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलीना से शादी रचाई थी। अब शादी के 5 साल बाद इनके तलाक की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से कन्फर्म खबर सामने आई है कि 4 साल तक खूबसूरत शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद पिछले साल ही राहुल और नताल्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। शुरुआती दौर में दोनों के बीच कंपैटिबिलिटी से जुड़ी समस्याएं थी। जब यह समस्याएं नहीं सुलझी तो दोनों ने अपने रास्ते अलग करने के लिए तलाक की अर्जी दी। तलाक की कानूनी कार्यवाही पूरी हो गई है या नहीं इससे जुड़ी कोई अपडेट अभी सामने नहीं आई है।
Rahul Mahajan Divorce -
15 साल में तीन बार शादी तीन बार तलाक -
राहुल महाजन ने साल 2006 में श्वेता सिंह (Rahul Mahajan First Wife Shweta Singh) से शादी की थी। इनकी पहली शादी 2 साल चली और साल 2008 में श्वेता के साथ इनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2010 में टेलीविजन पर प्रसारित हुए मैट्रिमोनियल रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जायेगा' में राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली (Rahul Mahajan Second Wife Dimpy Ganguly) को अपना जीवन साथी चुना। साल 2010 में इनकी शादी हुई। लेकिन इनकी शादी शुदा जिंदगी कुछ खास नहीं चली और साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। फिर साल 2018 में राहुल ने कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या इलीना से शादी रचाई। अब यह रिश्ता भी टूटने की कगार पर है।
तलाक की खबरों पर राहुल महाजन का रिएक्शन -
राहुल महाजन और नताल्या (Rahul Mahajan and Natalya) से जब उनके तलाक की खबरों के बारे में बातचीत की गई तो, राहुल ने इस खबर का ना तो खंडन किया और ना ही इसे कंफर्म किया। उन्होंने बस इतना कहा कि - "मैं अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा। मेरी जिंदगी में क्या हो रहा है, इस पर मैं अपने दोस्तों से भी चर्चा नहीं करता हूं।" वही नतालिया ने भी इस खबर पर कोई कमेंट देने से इनकार कर दिया है।