RAJ KAPOOR'S BUNGALOW :...और बिक गया फिल्म अभिनेता राज कपूर का बंगला
RAJ KAPOOR'S BUNGALOW
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:11 PM
RAJ KAPOOR'S BUNGALOW : नई दिल्ली। ...और मुंबई में दिग्गज फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का बंगला बिक गया है। इसे गोदरेज प्रापर्टीज लिमिटेड ने खरीदा है। कंपनी इस जगह पर एक लग्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी। गोदरेज प्रापर्टीज लिमिटेड ने इससे पहले मई 2019 में गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।
RAJ KAPOOR'S BUNGALOW
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह जमीन राज कपूर के कानूनी वारिस कपूर परिवार से खरीदी गई है। सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले मई 2019 में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज आरकेएस परियोजना विकसित करने के लिए कपूर परिवार से चेंबूर में आर के स्टूडियो का अधिग्रहण किया था।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा, हम इस प्रतिष्ठित परियोजना को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर खुश हैं और यह मौका देने के लिए हम कपूर परिवार के आभारी हैं।