Rajesh Khanna Birthday Special- ऑडिशन्स देने एमजी की स्पोर्ट्स कार से आने वाले पहले कलाकार थे राजेश खन्ना
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:22 AM
Rajesh Khanna Birthday Special- राजेश खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री वो चमकते सितारे हैं जिसकी चमक अभी तक बरकरार है। ये बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। इनकी एक्टिंग का क्या ही कहना था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजेश का अलग ही दबदबा रहा है। इन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। ये सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दिया करते थे। आप लोगों को जानकर बेहद हैरानी होगी मगर ये सच है कि राजेश खन्ना ने 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। मतलब इनके समय में ऐसा कोई भी अभिनेता न हुआ था जो इतनी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे सके। ये पहले ऐसे अभिनेता थे।
राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का जन्म 29 दिसंबर, 1942 में अमृतसर शहर में हुआ था। इनका असली नाम जतिन खन्ना था। फिल्मों में जब इन्होंने एंट्री नहीं ली थी उसके पहले ही इनके अंकल ने इनका नाम बदलकर राजेश खन्ना कर दिया था। अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो यहां ये 'काका' के नाम से मशहूर हैं। राजेश खन्ना ने मुंबई में ही शिक्षा ग्रहण की थी। जब राजेश स्कूल में था तभी से इनका मन एक्टिंग में लग गया था और इन्होंने कई सारे नाटकों में भाग लिया था एवं इनाम भी जीते थे।
राजेश खन्ना अक्सर ऑडिशन्स दिया करते थे और ये पहले ऐसे अभिनेता थे या न्यूकमर थे जो ऑडिशन्स देने अपनी एमजी कार से आया करते थे। इनका एक जिगरी यार था जिसका नाम रवि कपूर था यानी जितेंद्र। ये ऑडिशन्स की सारी कहानी आकर उन्हें बताया करते थे। राजेश टैलेंट कांटेस्ट में फाइनलिस्ट बने थे जिसके बाद इन्हें पहली फ़िल्म में काम करने का मौका मिला था। इनकी पहली फ़िल्म 'आखिरी खत' थी। इस फ़िल्म को भारत की ओर से 40वें ऑस्कर अवार्ड के लिए भी भेजा गया था। इसके बाद काका ने राज' , 'औरत', 'बहारों के सपने', 'इत्तेफाक'और 'डोली' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करके सबका दिल जीता।
साल 2013 में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका सफर फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा। फिल्मों के बाद राजेश खन्ना ने राजनीति में भी कदम रखा और लोकसभा भी पहुंचे। कांग्रेस की ओर से ये सांसद भी बने थे। राजेश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और इनकी दो बेटियां भी हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। इत्तेफाक तो देखिए इनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन आज ही है। आज भले ही राजेश हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी जिंदा हैं।