बिग बॉस में चौथी बार राखी सावंत की एंट्री? एयरपोर्ट पर कहा- 'मुझे वोट करना...'
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:53 AM
Rakhi Sawant Bigg Boss 19: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि वो बिग बॉस के घर जा रही हैं। वीडियो में राखी मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर कहती हैं, “मैं बिग बॉस के घर जा रही हूं, मुझे वोट करना।” इस वीडियो के सामने आते ही फैंस में हलचल मच गई है और हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या राखी सावंत वाकई बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं?
दुबई से लौटकर भारत पहुंचीं राखी सावंत
कुछ महीनों से दुबई में रह रहीं राखी सावंत अब भारत लौट आई हैं। हाल ही में वो कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आई थीं। अब एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने बिग बॉस जाने की बात कह दी, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कई लोग कह रहे हैं कि अगर राखी बिग बॉस में गईं तो शो की टीआरपी आसमान छू लेगी।
फैंस बोले- राखी से बढ़कर कोई एंटरटेनर नहीं
राखी सावंत के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “राखी सावंत के बिना बिग बॉस अधूरा है।” दूसरे ने कहा, “अब तो शो मजेदार होने वाला है।” वहीं, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि राखी की एंट्री से घर में नई एनर्जी आएगी। राखी हमेशा अपनी बेबाक बातों और मस्ती भरे अंदाज से बिग बॉस के घर में जान डाल देती हैं।
क्या चौथी बार होगी राखी सावंत की एंट्री?
अगर राखी सावंत बिग बॉस 19 में एंट्री करती हैं, तो यह उनका चौथा मौका होगा। उन्होंने पहली बार बिग बॉस सीजन 1 में हिस्सा लिया था। इसके बाद सीजन 14 में बतौर चैलेंजर घर में पहुंचीं और फिर सीजन 15 में भी नजर आईं। अब देखना यह होगा कि क्या सच में वो इस बार फिर घर का हिस्सा बनेंगी या ये सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा है।
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक राखी सावंत की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन राखी का ये वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजरें सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर टिकी हैं कि क्या राखी एक बार फिर घर के अंदर धमाल मचाने लौटेंगी।
दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के ससुर बने आर माधवन बोले– स्क्रीन शेयर कर नर्वस था!
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\r\n
फैंस में बढ़ा इंतजार
\r\nहालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक राखी सावंत की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन राखी का ये वीडियो फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। अब सबकी नजरें सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर टिकी हैं कि क्या राखी एक बार फिर घर के अंदर धमाल मचाने लौटेंगी।\r\n\r\nदे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के ससुर बने आर माधवन बोले– स्क्रीन शेयर कर नर्वस था!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-15_13-34-11-872.png","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/10/Picsart_25-10-15_13-34-11-872.png","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-10-15T13:43:37+05:30","dateModified":"2025-12-02T03:53:27+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}