<span style="color: #4c83f5">Rakhi Sawant- </span> 3 बार बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी राखी सावंत ट्रॉफी जीतने की चाह में पहुंची बिग बॉस मराठी
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2022 07:54 PM
Rakhi Sawant in Bigg Boss House- कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के तीन सीजन का हिस्सा रह चुकी एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी के तलाश में बिग बॉस मराठी में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली है। बिग बॉस हिंदी में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन सीजन में अपने इंटरटेनमेंट का तड़का लगा चुकी एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत। इस बार बिग बॉस मराठी में एंटरटेनमेंट का नया डोज देने पहुंची हैं।
कंट्रोवर्शियल क्वीन के रूप में पहचान रखने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) के अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। पिछले 2 सीजन से लगातार राखी सावंत बिग बॉस हिंदी में बतौर चैलेंजर एंट्री ले रही है। राखी सावंत के बीबी हाउस में घुसते ही शो की टीआरपी आसमान की ऊंचाइयों को छूने लगती है। ऐसे में इस बार यह बिग बॉस मराठी का हिस्सा बन रही है तो जाहिर सी बात है बिग बॉस मराठी का यह सीजन सुपर डुपर हिट होने वाला है। राखी सावंत की एंट्री से बिग बॉस मराठी के फैंस काफी खुश है। हालांकि बिग बॉस हिंदी के चाहने वालों के लिए यह एक निराशा वाली खबर हो सकती है कि इस सीजन में एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Entertainment Queen Rakhi Sawant) घर का हिस्सा नहीं होंगी।