Ranbir Kapoor and Alia Bhatt- अप्रैल में इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रणबीर और आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में कर रहे है शादी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt- काफी समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। इनके फैंस को बस इनकी शादी का ही इंतज़ार था। काफी लंबे समय से सभी बस दोनों को सात फेरे लेते हुए मंडप में देखना चाहते थे। अब सबका इंतजार खत्म हुआ। रणबीर और आलिया (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) की शादी 17 अप्रैल को होने जा रही है। शादी से पहले रणबीर का बैचलर्स पार्टी करने का भी प्लान है। उनके गेस्ट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। हालांकि दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रखते हैं और पर्सनल को पर्सनल रखना ही पसंद करते हैं। यही कारण भी है कि दोनों शादी में ज्यादा किसी को इनवाइट नहीं कर रहे हैं और कुछ करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
आरके हाउस में होगी शादी-
शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। बस कुछ खास फैमिली औ फ्रेंड्स ही शामिल होंगे। उनकी शादी आरके हाउस में होगी। शादी का वेन्यू किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर कपूर ने खुद ही तय किया है। दरअसल रणबीर के पेरेंट्स यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Rishi Kapoor and Neetu Kapoor marriage) की शादी भी आरके हाउस में ही हुई थी। उनकी शादी 20 जनवरी 1980 में हुई थी। यही कारण है कि रणबीर भी यहीं पर सात फेरे लेना चाहते हैं। वेडिंग गेस्ट्स की अगर बात करें तो इसमें कुल 450 गेस्ट्स शामिल होने वाले हैं। इसके लिए शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स को ज़िम्मेदारी दी गई है। शादी की डेट 17 अप्रैल रखी गई है।
शादी में कुछ खास लोगों और बचपन के दोस्तों को ही इनवाइट किया गया है। अगर बात की जाए बैचलर्स पार्टी की तो वो भी घर पर ही होगी। इस पार्टी में रणबीर के बचपन के दोस्त और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करीबी दोस्तों की लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर, अयान मुखर्जी और अर्जुन कपूर शामिल हैं।