Raveena Tandon : अभिनेत्री रवीना टंडन के सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में नियमों का उल्लंघन किये जाने पर जांच के आदेश
Raveena Tandon: Probe ordered for violation of rules in Satpura Tiger Reserve by actress Raveena Tandon
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:40 PM
Raveena Tandon : अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली जानीमानी अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिरती हुई नजर आ रहीं हैं। यह मामला उनके द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में टाइगर की काफ़ी करीब से फोटो खींचने से जुड़ा हुआ है। सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व के प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है जिसमें अभिनेत्री रवीना टंडन एक गाड़ी में सवार दिखीं और वे काफ़ी करीब से टाइगर के फोटोग्राफ़्स लेती हुई दिखायी पड़ीँ। इस वीडियो में गाड़ी का टाइगर के काफी करीब पहुंचना, कैमरे के शटर की आवाज़ सुनाई देना तथा टाइगर का दहाड़ना भी साफ सुनाई दे रही है।
Raveena Tandon :
वन विभाग के सब डिवीज़नल ऑफिसर धीरज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी कि उन्होंने अपने सीनियर अधिकारीयों को इस मामले की जानकारी देते हुए कथित घटना की जाँच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह वीडियो 22 नवंबर का है जिसमें अभिनेत्री की गाड़ी टाइगर के काफ़ी करीब जाती हुई दिख रही है जो कि नियमों के विरुद्ध है। इस मामले की जानकारी सीनियर ऑफिसर को भी दी गयी है और अभिनेत्री को भी इस मामले से जुड़ा हुआ एक नोटिस दिया गया है। आगे की कार्यवाही के लिए उन्हें सवाल-जवाब हेतु बुलाया जा सकता है। आपको बता दें कि ये तस्वीरें तथा वीडियो अभिनेत्री रवीना टंडन ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया था। हालांकि इससे पहले अभिनेत्री खुद भी एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं जो कि वन विहार, मध्य प्रदेश का है। इस वीडियो में कुछ शरारती तत्व टाइगर पर पत्थर मारते हुए दिखायी दे रहे हैं। और जब उन्हें ऐसा करने से रोका जाता है तब वे हँसते हुए निकल जाते हैं।