‘यादव जी की लव स्टोरी’ को मिली सुप्रीम राहत, नहीं लगेगी रोक

फिल्म के टाइटल पर रोक या बदलाव की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई योग्य मानने से ही इनकार करते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने दो टूक कहा कि यह मामला ‘घूसखोर पंडित’ से बिल्कुल अलग है, इसलिए दोनों की तुलना करके शीर्षक पर सवाल उठाना कानूनी तौर पर उचित नहीं है।

टाइटल विवाद पर लगा विराम
टाइटल विवाद पर लगा विराम
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar25 Feb 2026 03:34 PM
bookmark

Yadav ji's love story : बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के बाद अब एक और फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ रिलीज से पहले चर्चा में है। फर्क बस इतना है कि इस बार चर्चा की वजह कोई हंगामा नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत है। फिल्म के टाइटल पर रोक या बदलाव की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई योग्य मानने से ही इनकार करते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने दो टूक कहा कि यह मामला ‘घूसखोर पंडित’ से बिल्कुल अलग है, इसलिए दोनों की तुलना करके शीर्षक पर सवाल उठाना कानूनी तौर पर उचित नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं मानी आपत्ति?

फिल्म के नाम पर रोक लगाने या उसे बदलने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने स्पष्ट टिप्पणी की। बेंच के मुताबिक रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री देखने के बाद यह बात सामने आती है कि टाइटल में किसी भी तरह का अपमानजनक या आपत्तिजनक विशेषण नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस तर्क को समझ नहीं पा रहा कि फिल्म का शीर्षक किसी समुदाय की छवि को गलत तरीके से कैसे दिखाता है। बेंच के अनुसार, याचिकाकर्ता की तरफ से जताई गई आशंकाएं तथ्यों के आधार पर साबित नहीं होतीं।

‘घूसखोर पंडित’ से अलग क्यों बताया कोर्ट ने?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों मामलों के बीच फर्क भी साफ कर दिया। बेंच ने माना कि ‘घूसखोर’ जैसे शब्द का अर्थ भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ होता है और किसी समुदाय के साथ जोड़ने पर वह नकारात्मक संदेश दे सकता है। वहीं ‘यादव जी की लव स्टोरी’ में ऐसा कोई शब्द नहीं है जो यादव समुदाय के खिलाफ नकारात्मक धारणा बनाता हो। इसी आधार पर कोर्ट ने इसे पूरी तरह अलग मामला करार दिया और याचिका को खारिज कर दिया। शीर्षक से जुड़े कानूनी पेच हटने के बाद अब मेकर्स ने राहत की सांस ली है। कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है। ‘यादव जी की लव स्टोरी’ अब 27 फरवरी 2026 को तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। Yadav ji's love story

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Rashmika-Vijay की ग्रैंड वेडिंग का हर छोटा बड़ा अपडेट, जानिए पूरा खर्च और लोकेशन

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में एक खूबसूरत रिसॉर्ट में हो रही है। दोनों ने अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए मेमेंटोस बाय ITC रिसॉर्ट चुना है। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी होगी।

Rashmika Vijay Wedding
Rashmika Vijay Wedding Udaipur
locationभारत
userअसमीना
calendar25 Feb 2026 01:30 PM
bookmark

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने जीवन के सबसे खास दिन के लिए उदयपुर को चुना है। 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों के लिए आयोजित की गई है। 23 फरवरी से ही रश्मिका और विजय उदयपुर पहुंच चुके थे और मेहमान भी धीरे-धीरे यहां पहुंचने लगे हैं।

मेमेन्टोस बाय आईटीसी रिसॉर्ट

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के मेमेन्टोस बाय आईटीसी रिसॉर्ट को चुना है। यह रिसॉर्ट शहर से बाहर अरावली की पहाड़ियों के बीच झील के किनारे स्थित है और नजारे बेहद खूबसूरत हैं। रिसॉर्ट में कुल 117 कमरे हैं जिनमें प्रीमियम सुइट्स और विला भी शामिल हैं।

रिसॉर्ट में शादी का खर्च

रिसॉर्ट में ओपन लॉन, बैंक्वेट हॉल और आउटडोर वेन्यू उपलब्ध हैं। मेहंदी, हल्दी और शादी जैसे अलग-अलग फंक्शन के हिसाब से इन्हें डेकोरेट किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक कमरे का किराया रात के लिए 20,000 से 50,000 रुपये तक है। वहीं सुइट या पर्सनल विला का किराया लगभग 70,000 रुपये होता है। शादी का मिनिमम खर्च लगभग 90 लाख रुपये होता है जबकि ग्रैंड वेडिंग की कीमत 2.5 करोड़ तक जा सकती है। खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि मेहमान कितने हैं, फंक्शन कितना बड़ा है और डेकोरेशन कैसा है।

शादी में शामिल होंगे करीब 100 लोग

इस शादी में लगभग 100 लोग ही शामिल होंगे। इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। बड़ी इंडस्ट्री या पब्लिक इवेंट नहीं है इसलिए यह शादी बेहद निजी और खास रखी गई है। रश्मिका और विजय मार्च में हैदराबाद में अपना वेडिंग रिसेप्शन करेंगे। इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और करीबी मित्र शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन भी शादी की तरह ही शानदार और ग्रैंड होगा।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

इन गानों के बिना अधूरी मानी जाती है होली, यहां है Top 10 Bollywood Holi Hits

Top Holi Songs: बॉलीवुड में कई गाने हैं जो हर होली पर लोगों के पसंदीदा बनते हैं। इस आर्टिकल में हमने चुने हैं Top 10 Holi Songs जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। हर गाने के साथ उसकी मूवी का नाम भी शामिल किया गया है।

Best Bollywood Holi Songs Playlist
Best Bollywood Holi Songs
locationभारत
userअसमीना
calendar23 Feb 2026 01:52 PM
bookmark

होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और मजेदार गानों के बिना पूरा नहीं होता। हर बार जब होली आती है तो कुछ खास बॉलीवुड गाने गली-मोहल्ले से लेकर शहर के DJ तक हर जगह बजते हैं। ये गाने ना सिर्फ ढोल की थाप पर झूमने का मौका देते हैं बल्कि पुराने और नए सारे दौर की यादें भी ताजा कर देते हैं। आइए जानते हैं होली के वो Top 10 बॉलीवुड गाने जिन्हें हर कोई सुनना पसंद करता है और हर साल की होली इन गानों के बगैर अधूरी मानी जाती है।

1. Rang Barse- Silsila (1981)

रंग बरसे गाना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के जबरदस्त अंदाज के साथ होली की मस्ती को बयां करता है और हर साल होली पर दिल खोलकर बजाया जाता है।

2. Holi Ke Din Dil Khil Jaate Hain- Sholay (1975)

शोले फिल्म का यह गाना अपने खुशमिजाज और उत्साह भरे सीक्वेंस के लिए हर उम्र के लोगों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है जहां लोग सिर्फ खुलकर मस्ती करने को पहला तवज्जो देते हैं।

3. Do Me A Favour Let’s Play Holi- Waqt: The Race Against Time (2005)

जैसे ही लोग यह गाना सुनते हैं वैसे ही पिचकारियां चलने लगती हैं। होली के दिन हर घर में इस गाने को खूब बजाया जाता है और लोग खुलकर इंजॉय करते हैं।

4. Holi Khele Raghuveera- Baghban (2003)

इस मूवी में बिग बी को अलग अंदाज में देखकर लोग काफी चौंक गए थे क्योंकि इस फिल्म में जहां एक और बिग बी का होली के इस गाने में अलग अंदाज देखने को मिला था वहीं दूसरी और उनके पारिवारिक मिजाज ने लोगों को काफी इमोशनल भी कर दिया था।

5. Balam Pichkari- Yeh Jawaani Hai Deewani (2013)

नये जमाने के लोग इस गाने के बिना होली मनाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस गाने में एक अलग ही वाइव हैं जो लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देती है। होली के इस गाने में रंग, मस्ती और रंगीन बीट्स का जबरदस्त कॉकटेल है।

6. Holiya Mein Ude Re Gulal- Aila Re Aila (1957)

हालांकि यह एक पुराना गाना है लेकिन हर होली पार्टी में बजने वाला क्लासिक गाना है जिसमें पारंपरिक होली के रंग साफ नजर आते हैं। होली के मौके पर लोग इस गाने को भी बड़े शौक से सुनते हैं।

7. Aaj Na Chhodenge- Kati Patang (1971)

कटी पंतग का यह फेमस गाना होली के त्योहार में लोगों के बीच एक अलग ही जोश पैदा करता है। कभी मीठा, कभी मस्ती भरा यह गाना होली का उत्साह और दोस्ती के रंगों को बखूबी दिखाता है।

8. Ang Se Ang Lagana- Darr (1993)

लवर्स की होली इस रोमांटिक गाने के बिना अधूरी है। यह गाना भी होली प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है।

9. Jai Jai Shivshankar- War (2019)

वॉर फिल्म के इस गाने को सुनते ही यूजर्स खुद को यह सॉन्ग फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल करने से रोक नहीं सके। यह गाना काफी हाई‑एनर्जी देता है और अच्छे-अच्छो को झूमने पर मजबूर कर देता है।

10. Go Pagal- Jolly LLB 2 (2017)

अगर आपको होली के दिन डांस करने का शौक है तो आपके लिए यह गाना एकदम परफेक्ट है। इस बात पर कोई शक नहीं कि डांस के शौकीनों के लिए यह गाना होली प्लेलिस्ट का फेवरेट है।

संबंधित खबरें