Rekha on Television: स्टार प्लस के इस पॉपुलर शो से रेखा करेंगी टेलीविजन पर वापसी
भारत
RP Raghuvanshi
15 Jun 2023 02:21 PM
Rekha on Television: बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर अभिनेत्री एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। यहां हम बात कर रहे हैं अपनी खूबसूरती से आज के दशक की हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने वाली अभिनेत्री रेखा की। खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री रेखा स्टार प्लस के एक बेहद पॉपुलर शो में बतौर गेस्ट अपीयरेंस दिखाई देने वाली हैं।
स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में (Ghum hai kisi ke pyar mein)', हर जनरेशन के लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है। सीरियल में आए दिन आने वाला टर्न और ट्विस्ट हमेशा दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखता है। काफी लंबे समय से स्टार प्लस पर टीआरपी की रेस में बना रहने वाला यह शो अब नई पीढ़ी में प्रवेश कर चुका है। खबरों के मुताबिक अब शो में एक नया और बेहद खूबसूरत ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।
Rekha on Television -
गुम है किसी के प्यार सीरियल में कई नए कलाकार जुड़ने वाले हैं। खबरों के मुताबिक रेखा अब शो के नए कलाकारों से दर्शकों को रूबरू कराने के लिए शो में एंट्री करेंगी। रेखा पहले भी इस सीरियल से जुड़ चुकी है, ऐसे में दूसरी बार इन्हें शो में इन्हें देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित है।
गुम है किसी के प्यार में शामिल हो रहे हैं नए स्टार -
रिपोर्ट्स की माने तो गुम है किसी के प्यार सीरियल में अभिषेक निगम और भाविका शर्मा ने लीड के रूप में एंट्री करने वाले हैं। यह भी खबर सामने आ रही है कि इन दोनों के साथ शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।