संजय लीला भंसाली की फ़िल्म Heeramandi से रेखा कर रही फ़िल्मी दुनिया में वापसी
PC-Instagram
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:09 AM
Heeramandi-बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने लम्बे समय से फिल्मों से दूरी बना के रखी है। अब एक फिर ये वापसी करने जा रही हैं। दरअसल नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक नई फिल्म 'हीरामंडी' की घोषणा की गई है। यह फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बना रहे हैं। जबसे फिल्म की घोषणा हुई है तब से इसके स्टार कास्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त बेसब्री देखने को मिल रही है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल खबर आ रही थी निर्देशक संजय लीला भंसाली शुरू से ही इस फिल्म में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा को कास्ट करना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ रेखा काफी अरसे से संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती थी। अब खबर सामने आ रही है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में रेखा (Rekha in Heeramandi) के लिए एक स्पेशल स्क्रिप्ट तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म हीरा मंडी में रेखा की एक शानदार एंट्री हो सकती है। फिल्म हीरा मंडी में एक स्पेशल स्क्रिप्ट लिखी गई है जो स्पेशली रेखा के लिए तैयार की गई है।
क्या होगी फिल्म की कहानी -
अभी तक जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी (Sanjay Leela Bhansali Film Heeramandi) पाकिस्तान के लाहौर के हीरामंडी इलाके पर आधारित होगी। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी चर्चा है।
फिल्म हीरा मंडी के लिए स्टारकास्ट निर्धारित की जा चुकी है। खबर सामने आ रही है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, रिचा चड्ढा, हुमा कुरेशी मुख्य किरदार में नजर आने वाली है। अभी फिल्म के स्टार कास्ट की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।