'Mirzapur 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, फैंस की बढ़ी धकधकी
'Mirzapur 3' Release Date
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:35 PM
'Mirzapur 3' Release Date : इन दिनों हर किसी को अमेजन प्राइम वीडियो 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur Season 3) की रिलीज डेट जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। जब से दर्शकों ने Mirzapur Season 3 का पोस्टर देखा है तब से इस खबर ने दर्शकों की धकधकी बढ़ा दी है। ऐसे में 'मिर्जापुर 3' के रिलीज डेट (Release Date) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
'Mirzapur 3' Release Date
अगर दर्शकों को कोई सी क्राइम थ्रिलर बेव सीरीज सबसे ज्यादा पसंद आई तो वो है 'मिर्जापुर'। Mirzapur के दोनों सीजन को दर्शकों की खूब तालियां और सीटियां मिली। ऐसे में दर्शक 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन पर अपनी आंखें बिछाकर बैठे हुए हैं। जब से दर्शकों को मेकर्स की तरफ से संकेत मिला है तब से लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन नया सीजन लेकर 'कालीन भैया' कब तहलका मचाएंगे, ये सवाल लोगों के दिमाग से निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है। बहरहाल 'मिर्जापुर' के रिलीज डेट को लेकर इन दिनों एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसने लोगों के दिल की धड़कनें और बढ़ा दी है।
दर्शकों के दिल की बढ़ी धकधकी
'मिर्जापुर' में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और विक्रांत मैसी स्टा ने अपने दमदार किरदार से सीरीज में जान फूंक दी थी। 'मिर्जापुर' दर्शकों को इतना पसंद आया कि सीरीज के मेकर ने इसके एक नहीं बल्कि दो पार्ट बनाकर तीसरा पार्ट लोनें की तैयारी शुरू कर दी है। 'मिर्जापुर' और 'मिर्जापुर 2' धमाकेदार सीजन के बाद दर्शकों को 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन के इंतजार ने दर्शकों को थका दिया है। हालांकि तीसरे सीजन की घोषणा मेकर्स की तरफ से की जा चुकी है लेकिन 'मिर्जापुर' स्ट्रीम कब होगा, ये सवाल लोगों के दिमाग में अब तक घूम रहा है।
जल्द तहलका मचाएगी Mirzapur 3
भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बेव सीरीज Mirzapur के हर स्टार ने अपने दमदार किरदार से दर्शकों से खूब प्यार और तारीफें बटोरी थी। जानकारी के मुताबिक मोस्ट अवेटेड बेव सीरीज Mirzapur को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये सीरीज जून या जुलाई तक अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने नाम का डंका बजा सकती है।