गोरखा फिल्म के पोस्टर में गलत हथियार दिखाने पर रिटायर्ड आर्मी ऑफिस ने दी नसीहत, अक्षय कुमार ने जानकारी के लिए कहा धन्यवाद
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2021 03:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Oct 2021 03:06 PM
बॉलीवुड (Bollywood) के खिलाड़ी कुमार अक्षय जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म गोरखा में जल्द नजर आएंगे जिसके लिए उनके फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय लिजेंड्री ऑफिसर मेजर ईयान कार्डोजो की भूमिका में दिखने वाले हैं। फिल्म का ऐलान होने के बाद के मेकर्स द्वारा फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर (Poster) सामने आते ही एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर (Army Officer) ने इसमें नजर आ रही गलती को लेकर खुलासा किया। आर्मी ऑफिसर द्वारा टोके जाने पर अक्षय कुमार ने जवाब में धन्यवाद कह दिया।
रिटायर्ड ऑफिसर मानिक ने ट्विटर (Twitter) के जरिए गलत खुकरी (एक तरह का धारदार हथियार) इस्तेमाल किए जाने को लेकर ट्वीटर पर लिखा कि, 'डियर अक्षय कुमार जी, एक एक्स गोरखा ऑफिसर होने के नाते ये फिल्म बनाने के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाह रहा हूं। हालांकि इसकी, डिटेल महत्व रखती है। प्लीज सही खुकरी इस्तेमाल करिए जिसकी दूसरी तरफ धार का इस्तेमाल होता है। ये तलवार नहीं हैं। खुकरी अंदर की तरफ झुकी रहती है। उदाहरण के लिए तस्वीर (Picture) डालता हूं।'
इसके जवाब में अक्षय कुमार ने लिख दिया कि, 'डियर मेजर जॉली। गलती बताने के लिए धन्यवाद। हम फिल्मिंग के दौरान पूरी सावधानी रखेंगे। मुझे गोरखा (Gorkha) फिल्म बनाने पर बहुत गर्व महसूस होता दिख रहा है हम किसी भी ऐसे सुझाव की सराहना करते हैं, जिससे फिल्म को असल दिखाने में सहायता मिल सके।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की गोरखा से पहले रिटायर्ड ऑफिसर मानिक, सैम बहादुर फिल्म के पोस्टर की गलती जिक्र कर चुके हैं। पोस्टर में विक्की कौशल गलत बैच के साथ दिखे थे। रिटायर्ड ऑफिसर ने ट्वीटर जानकारी दिया कि, 'ये एक गोरखा ऑफिसर हैं, जो काले बैच पहनते हैं ना कि गोल्डन। ये कम से कम है जो हम एक फिल्म मेकर्स से उम्मीद किया जा सकता है। इस तरह के लिजेंड्री सोल्जर की यूनिफॉर्म ठीक करिए।'