
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद राहत की सांस लेने का मौका भी नहीं मिला कि उनकी परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है। यह मामला सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की संदिग्ध मौत से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई और बड़े नामों को भी आरोपी बनाया गया है।