Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding- दिल्ली रवाना हुए रिचा चड्ढा और अली फजल, कल से शुरू हो जाएंगी शादी की रस्में
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:44 PM
Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding- बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फसल जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 29 सितंबर गुरुवार है इनकी शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं। इनकी शादी की रस्में दिल्ली में आयोजित हो रही है। आज रिचा और अली दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।
एयरपोर्ट से रिचा और अली (Richa Chaddha-Ali Fazal) की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें इन दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ देखने को मिली है। देसी लुक में ऋचा चड्ढा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें रिचा चड्ढा और अली फजल लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और अब ये शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी की रस्में पूरे 1 सप्ताह तक चलेंगी। दिल्ली में 29 सितंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इनकी शादी बहुत ही रास्ता ही अंदाज में हो रही है। जिसमें देश-विदेश के कई बड़े सेलिब्रिटीज शिरकत करते नजर आएंगे। दिल्ली में शादी के रस में धूमधाम से करने के बाद ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन करने वाला है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में ऋचा चड्ढा का एक बंगला है जहां पर उनकी बचपन की काफी सारी यादें जुड़ी हुई है। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक रिचा चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी और संगीत की रस्म दिल्ली के उनके इसी बंगले में होगी। इन बसों में कुछ खास दोस्त और परिवार के लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। 4 अक्टूबर को ये दोनों शादी (Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding) के पवित्र बंधन में बंधेगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को मुंबई में इंटीग्रैंड सेक्शन का आयोजन किया जाएगा।