
कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1 (Kantara: A Legend Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रिलीज़ के सिर्फ दो दिन में ही ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अन्य हालिया रिलीज़ फिल्मों की कमाई फीकी पड़ गई है। फिल्म की दूसरी दिन की कमाई में पहले दिन के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। फैन्स की दीवानगी और उत्साह साफ-साफ नजर आ रहा है। Kantara: A Legend Chapter 1 Box Office Collection
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही दिन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, और भारत में भी यह दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को न केवल डायरेक्ट किया है बल्कि प्रोड्यूस और लीड एक्टर भी हैं। उनके करियर का ग्राफ हमेशा शानदार रहा है और उनकी डायरेक्ट की गई फिल्में अक्सर हिट साबित होती हैं। ऐसे में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए फैन्स की उम्मीदें स्वाभाविक रूप से काफी ऊँची थीं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.65 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं, और इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पहले दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे। भाषा अनुसार कमाई इस प्रकार रही:
हिंदी: 18.5 करोड़
कन्नड़: 19.6 करोड़
तेलुगू: 13 करोड़
तमिल: 5.5 करोड़
मलयालम: 5.25 करोड़
दो दिन में भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपये हो गया है। ऋषभ शेट्टी इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी रफ्तार के साथ ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस वीकेंड तक 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर सकती है। फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और शनिवार के आंकड़े आने के बाद यह फिल्म अपने बजट की भरपाई भी कर लेगी। Kantara: A Legend Chapter 1 Box Office Collection