Rocky Aur Rani ki Prem Kahani Review: आप भी बना रहे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने का प्लान, तो जरूर पढ़ लें फिल्म का रिव्यू
भारत
चेतना मंच
28 Jul 2023 05:00 PM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 2 जुलाई, बॉलीवुड
Rocky Aur Rani ki Prem Kahani Review: आज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
क्या है 'Rocky Aur Rani ki Prem kahani' फिल्म पर दर्शकों का रिस्पांस -
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इनके अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bachchan), शबाना आजमी (Shabana Azmi)जैसे कई सुपरस्टार इस फिल्म का हिस्सा है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर पूरे 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कोई रोमांटिक फिल्म लेकर आए हैं। ऐसे में इससे दर्शकों को बेहद उम्मीदें थी। वही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर आई है। रणबीर और आलिया दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत ही मंझे हुए कलाकार हैं। इसके साथ ही आज के ओटीटी के दौर में पारिवारिक फिल्म देखने को बहुत कम मिलती है। यही वजह है कि दर्शक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem kahani)' फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक पारिवारिक, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। आज यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई है। दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। रणवीर और आलिया (Ranveer Singh and Alia Bhatt) की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। अभी तक सोशल मीडिया पर जो रिस्पांस सामने आए हैं उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 12 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
Rocky Aur Rani ki Prem kahani Review:
दर्शकों के मुताबिक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनिंग मूवी है जिसे वीकेंड पर अपने परिवार के साथ देखा जा सकता है। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि फिल्म काफी अच्छी है, लेकिन थोड़ी लंबी है, कुछ सीन को रिमूव किया जा सकता था।
दर्शकों का मानना है कि इस स्क्रीन पर आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की जोड़ी काफी हिट है, और फिल्म में जबरदस्त रोमांटिक और कॉमेडी सीन देखने को मिले हैं। दर्शक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की एक्टिंग की भी खूब सराहना कर रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि धर्मेंद्र का रोल फिल्म की जान है।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem kahani Review) फिल्म को दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
अगर आपने 'Rocky Aur Rani ki Prem kahani' फिल्म देख ली है तो आपका हिसाब से ये फिल्म कैसी है, और अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इस फिल्म को देखने के लिए कितना उत्साहित है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताएं।