Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: अरसे बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र और जया बच्चन
भारत
चेतना मंच
20 Jun 2023 08:43 PM
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: आज बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर लॉन्च हुआ है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। प्रेम कहानी पर आधारित इस फैमिली ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा कई अन्य बड़े सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के माध्यम से बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं। 7 साल पहले करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी। इसके बाद से इनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई। ऐसे में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म से दर्शकों के साथ-साथ करण जौहर को भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर आज लांच हुआ है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अर्से बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र और जया बच्चन -
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा अन्य कई बड़े सितारे नजर आए हैं। जिसमें धर्मेंद्र (Dharmendra) और जया बच्चन (Jaya Bachchan), शबाना आजमी (Shabana Azmi) जैसे कई बड़े सितारे शामिल है।
कई बड़े सितारों के साथ मिलकर बनाई गई इस फिल्म को लेकर दर्शकों को बेहद उम्मीदें हैं। अर्से बाद कई बड़े सितारों का बड़े पर्दे पर मिलन देखना दर्शकों के लिए बहुत ही एक्साइटिंग होगा। दूसरी तरफ लंबे समय बाद करण जौहर के निर्देशन में बनी कोई लव स्टोरी वाली फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है। ऐसे में इस फिल्म का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है।
शाहरुख खान ने लॉन्च किया फिल्म का टीजर -
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर किंग खान शाहरुख खान ने लांच किया है। इन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल कैप्शन के साथ टीजर लॉन्च किया है।
कैप्शन में शाहरुख खान करण जोहर को प्वाइंट करते हुए लिखा है कि -" एक फिल्ममेकर के तौर पर तुमने 25 साल पूरे कर लिए हैं। बहुत लंबा सफर तय किया है। तुम्हारे पापा और मेरे दोस्त टॉम अंकल ऊपर से तुम्हारी इस अचीवमेंट को देखकर खुशी से झूम रहे होंगे, और तुम पर नाज कर रहे होंगे। मैंने कितनी बार कहा है तुम ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाओ, ताकि लोगों की जिंदगी में प्यार का खुशनुमा एहसास लेकर आओ, जिसके लिए तुम पहचाने जाते हो। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।।पूरी कास्ट को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार"।