साउथ की स्टार साई पल्लवी पहुंचीं वाराणसी, गंगा आरती में हुईं शामिल
Sai Pallavi
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:39 AM
Sai Pallavi : धर्म नगरी काशी में देश-दुनिया की मशहूर हस्तियों का आना लगातार जारी है, और हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी अपने परिवार के साथ वाराणसी पहुंची। इस दौरान उन्होंने काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में भाग लिया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गंगा आरती में मंत्रमुग्ध हुई साई पल्लवी
रविवार को वाराणसी पहुंचने के बाद साई पल्लवी ने शाम के समय मां गंगा की वैदिक रीति से पूजा अर्चना की और गंगा आरती में शिरकत की। गंगा आरती का दृश्य देखकर वह पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गईं। आरती के आयोजकों ने उन्हें सम्मानित करते हुए अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला प्रसाद के रूप में भेंट दी।
साई पल्लवी का संदेश
साई पल्लवी ने इस विशेष मौके पर विजिटर बुक में एक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, "आज मां गंगा की आरती के दौरान हमें काशी में ईश्वर के होने का आभास हुआ है। गंगा आरती मेरे लिए एक यादगार लम्हा रहेगा।" इसके बाद उन्होंने घाट पर मौजूद अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो साई पल्लवी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म "रामायण" से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में वह माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है, और इसकी शूटिंग जनवरी 2024 से शुरू होगी। साई पल्लवी की आगामी फिल्मों में साउथ की कई फिल्में शामिल हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर रही हैं।