Saindhaw: वेंकटेश अभिनीत की‘सैंधव’ में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:34 PM
Saindhaw: पुलिस पृष्ठभूमि पर आधारित ‘हिट’ से चर्चित शैलेश कोलानु ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी इस खबर को साझा किया कि फिल्म के कलाकारों में सिद्दीकी भी शामिल हैं।
उन्होंने लिखा, ‘‘बहुत उत्साहित हूं कि फिल्म में देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमारी फिल्म का हिस्सा होंगे।’’
वेंकटेश अभिनीत ‘सैंधव’ का निर्माण निहारिका एंटरटेनमेंट के बैनर तले वेंकट बोयनपल्ली ने किया है। फिल्म में वेंकटेश सैंधव की भूमिका में हैं और इसका संगीत संतोष नारायणन ने दिया है।
सिद्दीकी आखिरी बार 2022 में आई एक्शन फिल्म ‘हीरोपंती’ में नजर आए थे।