Sajid Khan Birthday Special- विवादों में घिरे रहने वाले साजिद खान महज 15 साल की उम्र में गए थे जेल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:15 PM
Sajid Khan Birthday Special- आज साजिद खान का 52वां जन्मदिन है। साजिद खान का जन्म 23 नवंबर 1970 में हुआ था। इनका जन्म मुंबई शहर में ही हुआ था। आजकल साजिद काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। दरअसल कलर्स टीवी का शो हर बार दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय रहता है, लेकिन इस साल इसमें कंटेस्टेंट के तौर पर साजिद खान ने भी हिस्सा लिया है। जिसकी वजह से आजकल साजिद काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार साजिद अपना जन्मदिन बिग बॉस के घर में ही मनाएंगे।
साजिद (Sajid Khan) बॉलीवुड के एक बहुत ही मशहूर डायरेक्टर हैं। इनका जीवन हमेशा से ही विवादों से घिरा हुआ रहा है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के ये सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं और इसी का असर हम सभी बिग बॉस में भी देख सकते हैं। बिग बॉस में साजिद को सभी बहुत सम्मान देते हैं और लगभग हर कोई इन्हें 'सर' कहकर संबोधित करता है। साजिद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में छाए रहते हैं। इनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ टीवी जगत की अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। इन्होंने गौहर खान के साथ सगाई भी की थी लेकिन फिर इनके सबके साथ लव वाले नेचर की वजह से गौहर खान ने इनसे अपनी सगाई तोड़ ली थी। जैकलीन के साथ भी साजिद का नाम जुड़ चुका है।
● 15 साल की उम्र में गए जेल:-
साजिद (Sajid Khan) का बचपन बहुत ही तकलीफों से भरा हुआ था। वो काफी गरीब थे। बचपन में ही उनके पिता गुजर गए थे। उस वक़्त उनकी उम्र 14-15 साल ही थी। फिर एक दिन वो अपने दोस्त के साथ फ़िल्म देखकर लौट रहे थे तो उन्होंने सोचा रेलवे पटरी की ओर से होकर घर क्यों न जाया जाए। फिर उनको और उनके दोस्त को हवलदार ने देख लिया था और उन्हें पकड़कर ले जाकर जेल में बंद कर दिया था।