मीटू विवाद के 7 साल बाद साजिद खान का कमबैक, इस फेमस अभिनेता के बेटे के साथ बनाएंगे रोमांटिक फिल्म!
भारत
RP Raghuvanshi
09 Oct 2025 11:40 AM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Oct 2025 11:40 AM
साजिद खान, जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट कॉमेडी फिल्में दीं, अब सात साल बाद एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2018 में मीटू विवाद में नाम आने के बाद साजिद खान लंबे समय से फिल्मों से दूर थे। इस विवाद ने उनके करियर पर गहरा असर डाला था। हालांकि, अब खबरें हैं कि वो एक बार फिर कैमरे के पीछे नजर आ सकते हैं।
जी स्टूडियोज के साथ हो सकती है नई शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद खान जी स्टूडियोज के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर बातचीत में हैं। अभी उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां नहीं कही है, लेकिन स्टूडियो के अधिकारी चाहते हैं कि साजिद इस फिल्म को डायरेक्ट करें। कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक साउथ इंडियन हिट मूवी का रीमेक हो सकती है, जिसे नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी चल रही है।
गोविंदा के बेटे यशवर्धन संग बन सकती है जोड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में गोविंदा के बेटे यशवर्धन गोविंदा मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। उनके साथ लापता लेडीज की नितांशी गोयल और एक्ट्रेस कृति शेट्टी को भी कास्ट करने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यशवर्धन के पास फैंटम स्टूडियोज की एक और फिल्म है, लेकिन वो पहले इस रॉम-कॉम की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
बिग बॉस के बाद नई शुरुआत
मीटू विवाद के बाद साजिद खान ने अपनी छवि सुधारने के लिए सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। उस शो के जरिए उन्होंने फिर से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। अब, अगर यह नई फिल्म बनती है, तो यह उनके निर्देशन करियर की वापसी का बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Sara Khan बनी ‘लक्ष्मण’ की बहू, इस हिंदू एक्टर की बनी दुल्हनिया