Salman Khan -सलमान खान का पनवेल की गलियों में ऑटो रिक्शा चलाते हुए वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखे
पनवेल की गलियों में ऑटो रिक्शा चलाते नजर आए सलमान खान (PC- ndtv)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Nov 2025 09:59 AM
Salman Khan- बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपना 56 वां जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन के खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेता पनवेल (Panvel) में स्थित अपने फॉर्म हाउस में ठहरे हुए थे। जन्मदिन के साथ-साथ अपने वीकेंड को और भी अधिक स्पेशल बनाने के लिए अभिनेता पनवेल (Panvel) की गलियों में ऑटो रिक्शा लेकर निकल पड़े। अपने पसंदीदा अभिनेता को ऑटो रिक्शा चलाते हुए देख फैंस इस लम्हे को रिकॉर्ड करना नहीं भूले। अब सलमान खान (Salman Khan) के कई फैन पेज पर शेयर हुआ अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पनवेल की गलियों में ऑटोरिक्शा चलाते नजर आए सलमान खान-
अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड के दबंग की एक लंबी फैन फॉलोइंग है, और इनके फैंस को इनकी निजी जिंदगी में काफी रूचि भी रहती है। ऐसे में जैसे ही सलमान खान का ऑटो रिक्शा चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यह देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। इस वीडियो में आप देखेंगे कि नीली टी-शर्ट पहने और कैप लगाए हुए ये रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वही गली में अभिनेता का वीडियो बनाने के लिए काफी भीड़ एकत्रित हो गई है।
जन्मदिन से पहले सांप के काटने से आए थे सुर्खियों में-
56 साल के हो चुके अभिनेता सलमान खान को उनके जन्मदिन के ठीक 1 दिन पहले सांप ने काट लिया था, जिसकी वजह से इन्हें नवी मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जहां से उन्हें रविवार की सुबह डिस्चार्ज किया गया। हालांकि यह सांप जहरीला नहीं था जिसकी वजह से प्राथमिक उपचार से इन्हें राहत मिल गई थी।
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अभिनेता सलमान खान (salman khan) इन दिनो कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इसके अलावा पिछले ही महीने इनकी फिल्म 'अंतिम (Antim)' रिलीज हुई है, जिसमें इनके साथ इनके बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma)भी नजर आए थे।