Salman Khan Hotel: मुंबई में 19 मंजिला, सी-फेस लग्जरी होटल बनवाने जा रहे सलमान खान
भारत
चेतना मंच
20 May 2023 10:10 PM
Salman Khan Hotel: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक अभिनेता मुंबई में एक लग्जरी होटल बनवाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
15 साल पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर बनेगा होटल -
अभिनेता सलमान खान और उनका पूरा परिवार मुंबई में बांद्रा इलाके के कार्टर रोड पर 19 मंजिला होटल बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। होटल का निर्माण सलमान खान की मां सलमा खान (Salman Khan's mother Salma Khan) के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी पर किया जाएगा। जहां पर रेजिडेंशियल इमारत बनाने की प्लानिंग की जा रही है वहां पर पहले स्टार्लेट कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी हुआ करती थी। यहीं पर खान परिवार के अपार्टमेंट्स है जो 15 सालों से यूं ही अधूरे पड़े हुए हैं । अब इसी अधूरी बिल्डिंग को तोड़कर 19 मंजिला होटल बनाने की प्लानिंग की गई है, बीएमसी को होटल का प्लान दे दिया गया है।
सलमान खान के आलीशान होटल (Salman Khan Hotel) में होंगी सारी सुख सुविधाएं -
अभिनेता मुंबई के कार्टर रोड पर जिस 19 मंजिल के होटल का निर्माण कराने जा रहे हैं, उस होटल में सारी सुख सुविधाएं मौजूद होंगी। सी-फेसिंग लग्जरी होटल का व्यू भी बेहद शानदार रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल की पहली और दूसरी मंजिल में कैफे एवं रेस्त्रां, तीसरी मंजिल में जिम और स्विमिंग पूल, तथा चौथी मंजिल पर सर्विस फ्लोर बनाया जाएगा। पांचवी एवं छठी मंजिल पर कन्वेंशन सेंटर्स होंगे। सातवीं से लेकर 19वीं मंजिल तक होटल के कमरे बनाए जाएंगे। होटल निर्माण का काम कब से शुरू होगा, इससे जुड़ी कोई ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है।