7 साल ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से जूझते रहे सलमान खान, अपना दर्द बयां करते हुए कहा - 'दुश्मन को भी...!'
भारत
चेतना मंच
26 Sep 2025 11:04 AM
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी जिंदगी का सबसे कठिन दौर साझा किया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय तक एक खतरनाक और बेहद दर्दनाक बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से जूझते रहे। सलमान ने कहा कि यह दर्द इतना असहनीय था कि वह इसे अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी नहीं देना चाहेंगे।
7 साल तक सहा असहनीय दर्द
सलमान खान ने बताया कि यह दर्द उन्हें लगातार सात साल तक परेशान करता रहा। इस दौरान चेहरे की नसों में ऐसी तकलीफ होती थी मानो बिजली का झटका लग रहा हो। उन्होंने कहा, “जब मुझे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया था, तो दर्द इतना भयानक होता था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हर 4-5 मिनट में यह दर्द उठता था और इसे झेलना असंभव लगता था।”
खाना-पीना भी बना चुनौती
सलमान ने अपनी मुश्किलों को याद करते हुए बताया कि साधारण नाश्ता करने में भी उन्हें डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग जाता था। एक ऑमलेट खाने तक के लिए उन्हें खुद को मजबूर करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दर्द इतना तीव्र था कि पेनकिलर दवाएं भी असर नहीं करती थीं।
8 घंटे लंबी सर्जरी
सलमान खान ने खुलासा किया कि इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए उन्हें करीब 8 घंटे लंबी सर्जरी से गुजरना पड़ा। यह ऑपरेशन उनके लिए एक नई जिंदगी जैसा था, जिसने उन्हें इस बीमारी से बाहर निकलने में मदद की।
क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया?
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक गंभीर नर्व डिसऑर्डर है, जिसमें चेहरे की नसों में असहनीय और अचानक तेज झटके जैसे दर्द उठते हैं। यह दर्द कभी-कभी कुछ सेकंड का होता है, तो कभी लंबे समय तक बना रहता है। खाने, बोलने, दांत साफ करने या हल्की हवा के झोंके से भी यह दर्द ट्रिगर हो सकता है।
Aryan Khan की वेब सीरीज़ से बवाल, शाहरुख खान की कंपनी पर समीर वानखेड़े का Defamation Case