Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan - कल रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान, जानें ट्रेड एक्सपर्ट की राय
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 06:37 PM
Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan - बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' कल यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एक लंबे अरसे के बाद सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था।गौरतलब है इससे पहले 5 जून 2019 को इनकी फिल्म ' भारत (Bharat) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अब 4 साल बाद ये 'किसी का भाई किसी की जान' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस के साथ-साथ इन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन करने में सफल हो पाएगी, यह तो कल फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इस फिल्म को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है आइए जानते हैं।
Trade Expert on Salman Khan's Movie Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan -
शुरू हो चुकी है फिल्म की एडवांस बुकिंग -
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। फिलहाल अभी एडवांस बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी है ऐसे में ट्रेड एक्सपोर्ट नरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म की ओपनिंग 18 से 20 करोड़ के आसपास हो सकती है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, 22 अप्रैल को ईद और 23 अप्रैल को रविवार की छुट्टी पड़ रही है, ऐसे में इसका फायदा फिल्म को मिल सकता है। लेकिन ट्रेड एक्सपोर्ट नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर को लेकर जो दर्शकों का रिस्पांस देखने को मिला है, उसके मुताबिक फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं लगाई जा सकती।
ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का कहना है कि इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और ड्रामा का कॉन्बिनेशन है, ऐसे में पारिवारिक दर्शकों का भरपूर प्यार मिल सकता है। लंबे समय से सलमान खान के प्रशंसकों को उनकी फिल्म का इंतजार है, और साथ ही ईद की छुट्टियां भी पड़ रही है, इस हिसाब से फिल्म का शुरुआती कलेक्शन अच्छा ही होना चाहिए। हालांकि बाद में फिल्म अपनी कहानी और मेकिंग के हिसाब से कारोबार करेगी।
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को सफल बनाने के लिए झोंक दी गई है पूरी ताकत -
फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan)' बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार कास्ट चुने गए। सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगडे (Pooja Hegde), राघव जुयाल (Raghav Juyal) सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam) के अलावा पलक तिवारी (Palak Tiwari) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जैसे पॉपुलर चेहरों को इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका भी दिया गया। साउथ पब्लिक को अट्रैक्ट करने के लिए फिल्म में साउथ का भी तड़का डाला गया है। सलमान खान की फिल्म को रिलीज करने के लिए एक बार फिर ईद का मौका चुना गया। इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशन के लिए भी सभी स्टार कास्ट जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।। अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खान अन्य कलाकारों के साथ कपिल शर्मा शो में भी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।