Sam Bahadur Box Office Collection: शुरुआत धीमी, लेकिन अब रणवीर की 'एनिमल' को जबरदस्त टक्कर दे रही विक्की कौशल की 'सैम बहादुर'
भारत
चेतना मंच
04 Dec 2023 04:50 PM
Sam Bahadur Box Office Collection Day 3: इस समय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल (Animal)' को लेकर दर्शक बेहद क्रेजी हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विकी कौशल की सैम बहादुर भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। अब तक दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन एकत्रित कर लिया है।
Sam Bahadur का तीसरा दिन :
बात करें अगर विकी कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की तो इस फिल्म की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन अब ये फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल (Ranbir Kapoor's Movie Animal) को जबरदस्त टक्कर दे रही है।
विकी कौशल की 'सैम बहादुर' देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म में विकी कौशल का रोल दशकों को बेहद पसंद आया है। हालांकि रिलीज वाले दिन फिल्म को धीमी शुरुआत मिली और ओपनिंग डे में ये फिल्म मात्रा 6.25 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। शनिवार को यह फिल्म 44 प्रतिशत के उछाल के साथ 9 करोड़ का कलेक्शन एकत्रित करने में सफल रही। रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार के दिन विकी कौशल की 'सैम बहादुर' ने 10.30 करोड़ का कलेक्शन एकत्रित किया। यूं तो ये कलेक्शन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के मुकाबले बेहद कम है, लेकिन फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई के मुताबिक लगातार बढ़ रहे कलेक्शन के आंकड़े ये बता रहे हैं कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है।
Animal Day 3 Collection: रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ के लिए रविवार रहा शानदार, तीसरे दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म