सपना चौधरी बनना चाहती थीं इंस्पेक्टर, लेकिन मजबूरी ने बना दिया डांसर
Sapna Chaudhry
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:40 PM
Sapna Chaudhry : अपने लटकों-झटकों से सबको अपने वश में करने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज सपना चौधरी को भारत के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी पहचान बनाने के लिए सपना चौधरी को कितनी जिल्लतों का सामना करना पड़ा था। चलिए जानते हैं सपना चौधरी ने किन-किन परेशानियों का सामना करके सफलता का ये मुकाम हासिल किया है।
सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) देश का एक ऐसा नाम है जिसे शायद अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपने किलर (Killer) ठुमकों और अपनी जबरदस्त अदाओं से सबको मदहोश करने वाली सपना चौधरी देश के बच्चों से लेकर बुजुर्गों के दिल में राज करती है। सपना चौधरी जब मंच पर अपना जलवा बिखेरती हैं तो लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं और उनके धमाकेदार लटकों-झटकों पर अपना दिल हार बैठते हैं। अपने अंदाज-ए-हुस्न और अपने डांस से तहलका मचाने वाली सपना चौधरी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे में फैंस भी सपना चौधरी से जुड़ी हर बात को जानने के लिए टकटकी लगाए बैठे रहते हैं।
डांसर नहीं पुलिस बनना चाहती थी सपना
हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी (Hariyanvi Dance Queen Sapna Chaudhry) ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वो कभी डांसर (Dancer) नहीं बनना चाहती थी। डांस करना सिर्फ उनका शौक था। सपना चौधरी का सपना तो पुलिस इंस्पेक्टर, (Police) बनने का था। लेकिन शायद किस्मत (Destiny) को कुछ ओर ही मंजूर था जिससे सपना को डांसर (Dancer) बनना पड़ा।
पिता की मौत ने बदल दी पूरी जिन्दगी
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि जब सपना चौधरी महज 12 साल की थी तब उन्हें अपने पिता का हाथ हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा था। पिता की मौत ने सपना चौधरी की पूरी जिन्दगी उथल-पुथलकर रख दी थी। पिता की मौत के बाद सपना चौधरी पर बोझ का पहाड़ आ गिरा। जिसके कारण उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ा। आर्थिक तंगी ने सपना को उनके शौक ने पेशा के रूप में बदलने पर मजबूर कर दिया।
दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थी सपना
आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि आज अपने डांस से लाखों का चार्ज करने वाली सपना चौधरी को एक समय में उनके परफार्मेंस (Performance) के लिए केवल 3100 रुपये मिलते थे। सपना चौधरी अपना घर चलाने के लिए एक दिन में लगभग 30 से 35 प्रोग्राम (Program) करती थी तब जाके उनका घर चल पाता था।
मंच पर बिखेरती हैं अपना जलवा
लाजमी है अपनी अदाओं से सबको पागल बनाने वाली सपना आज करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन बन चुकी हैं। आज सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) को देखना लाखों लोगों की ख्वाहिश बन गई है। जब सपना मंच में आती है तो लाखों लोगों के दिल की धड़कन तेज हो जाती है और सब अपना आपा खो बैठते हैं। एक वक्त में जो सपना एक-एक रूपये की मोहताज थी आज लोग उनपर नोटों की बारिश करते हैं। आज सपना अपने डांस से लोगों की दिलों की रानी (Queen) नहीं बल्कि महारानी बन चुकी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।