सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से बिहार में बवाल मचाया,फौजी फौजन 2 से ढ़ाया कहर
Sapna Chaudhry New Dance
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:59 PM
Sapna Chaudhry New Dance : हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी (Hariyanvi Dance Queen Sapna Chaudhry) अपने ठुमको से लोगों को मदहोश कर देती है। ऐसे में जब वो स्टेज (Stage) पर डांस के लिए उतरती है तो लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ती है और सपना पर जमकर नोटों की बारिश की जाती है। आपने अभी तक सपना चौधरी को हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की जनता को अपने ठुमके से दीवाना बनाते हुए देखा होगा। अब सपना चौधरी ने बिहार में भी अपने दबरदस्त ठुमकों से लोगों को कायल कर दिया है।
Sapna Chaudhry New Dance
सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) हर किसी के दिल में बसती है। अपने डांस और अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी के डांस (Sapna Chaudhry Dance) की सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रही है जिसमें सपना दिल्ली या हरियाणा में नहीं बल्कि बिहार में अपने लटकों-झटकों से बवाल मचाती नजर आ रही हैं जिसे देखने के बाद फैंस सपना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
दिलकश अंदाज से सबको पागल बनाती सपना चौधरी
बुधवार को सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) का 'आरएस म्यूजिक' चैनल ने यूट्यूब पर एक डांस वीडियो शेयर किया। चैनल के अनुसार सपना का यह डांस वीडियो बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में आयोजित किये गये कार्यक्रम का है जो कि मंगलवार की रात को संपन्न हुआ। इस वीडियो में सपना चौधरी को हरियाणवी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है जिसे देखकर लोग अपना आपा खोते जा रहे हैं। सपना अपने लटके-झटके से मुजफ्फरपुर के लोगों को दिवाना बनाती नजर आ रही है इसका अंदाजा लोगों का शोर सुनकर और नोटों की हो रही बारिश को देखकर ही लगाया जा सकता है।
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-23-at-14.30.57_3a6bf98b.mp4"][/video]
सपना ने 'फौजी फौजन 2' से ढ़ाया कहर
सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) का डांस देखकर कई लोगों का दिल फिसल जाता है। सपना के ठुमके से लोगों में बवाल मच जाता है और लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसने यूट्यूब पर लोगों की भीड़ जमा कर दी है। दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में सपना चौधरी ने जिस गाने पर डांस किया है उसका नाम 'फौजी फौजन 2' है। जो कि हरियाणा के जाने-माने सिंगर राज मावर द्वारा गाया गया है और इस म्यूजिक वीडियो में भी सपना चौधरी ही हैं। सपना चौधरी का डांस देखकर लोग उतावले होते जा रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।