
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणा क्वीन के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में सपना चौधरी ने आईफा अवार्ड-2023 में अपने अनोखे लुक से सबका दिल जीत लिया था। आईफा में उनके लुक को सपना के फैंस ने खूब पंसद किया है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी सरसों के खेत में एक हरियाणवी गाने "घुंघरू टूट जाएगा" पर बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
हरियाणवी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका सपना चौधरी द्वारा सरसों के खेत में किया गया यह नृत्य देखकर आप भी झूम उठेंगे @SapnaChaudary pic.twitter.com/MMabWMPifm
— Chetna Manch (@ManchChetna) May 30, 2023
सोशल मीडिया पर आजकल हरियाणवी गानों का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। जब भी हरियाणवी सॉन्ग की बात आती है तो क्वीन डांसर सपना चौधरी का नाम लोगों के दिमांग में सबसे पहले आता है। भले ही कितनी भी डांसर क्यों ना आ जाये लेकिन सपना चौधरी को टक्कर दे पाना इतना आसान नहीं है। सपना चौधरी अब एक ब्रांड बन गई है। सपना चौधरी ने अपनी काबिलियत के दम पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास जगह बना ली है।
सपना की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले रहते हैं। इसी बीच सपना चौधरी का एक और पुराना स्टेज डांस वीडियो वायरल हो रहा है। सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग ‘तू चीज लाजवाब’ गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी येलो कलर के सूट में गजब ढा रही है। वीडियो में जब सपना स्टेज पर चढ़ती है और अपनी कमर हिलाती है तो वैसे ही लाखों युवाओं के दिलों की धडक़ने तेज होने लगती है। यहां तक की बुड्ढे की सांसे भी थम जाती है। सपना चौधरी के इस वीडियो को sonotek नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जहां इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं उनके कई फैंस तो इनके डांस को देख खुद भी मटक रहे है। खासकर, लड़कियां जो सपना की ड्रेसिंग सेंस से लेकर डांस तक सब कुछ कॉपी कर रही है। सपना चौधरी के डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने नोटों की बारिश भी कर दी है।
पीले सूट में डांस करने जब स्टेज पर चढ़ी सपना चौधरी तो पूरी जनता हो गई उन पर फिदा @SapnaChaudary pic.twitter.com/6gbXkJNFHE
— Chetna Manch (@ManchChetna) May 30, 2023
आइफा अवॉर्ड 2023 में शामिल होकर अपने लुक्स से सबको चौंकाने वाली सपना चौधरी के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं । आप भी देखिए यह वायरल वीडियो @SapnaChaudary pic.twitter.com/Pq7TC0k68s
— Chetna Manch (@ManchChetna) May 30, 2023
आईफा अवार्ड समारोह में जाने के बाद से सपना चौधरी के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। उनका एक पुराने गाने ‘‘लत लग जागी’’ पर भी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना हरे सूट में नजर आ रही है। इस वीडियो पर अब तक 10 लाख से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखें वीडियो
सपना चौधरी एक चर्चित नर्तकी और गायिका है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में समेत देश भर में सपना चौधरी नाम काफ़ी लोकप्रिय है।
नाम सपना चौधरी उपनाम सपना जन्म तारीख 25 सितम्बर 1990 आयु 33 जन्म स्थान रोहतक, हरियाणा राशि तुला नागरिकता भारतीय धर्म हिन्दू ऊँचाई 5 फीट 7 इंच वजऩ 55 किलो ग्राम आँखों का रंग गहरा भूरा बालों का रंग काला वैवाहिक स्थिति अविवाहित पसंद नृत्य, संगीत और यात्रा करना पसंदीदा अभिनेता दिलजीत दोसांझ पसंदीदा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पसंदीदा गायक नेहा कक्कर, सुनन्दा शर्मा, कौर बी, मिस पूजा, प्रीत हरपाल और जस्सी गिल पसंदीदा खिलाडी गीता फोगाट, बबिता कुमारी, योगेश्वर दत्त मशहूर शो आर्केस्ट्रा शो मशहूर गाना बहु जमींदार की, गोरा गोरा अफेयर्स या बॉय फ्रेंड ए. हूडा पति वीर साहू
इनका जन्म हरियाणा के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. जब वह सिफऱ् 12 साल की थी तब ही उनके पिता की मृत्यु हो गयी. पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारियों में अपना समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने शौक नृत्य और गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पैसे और शोहरत कमाने लगी.
सपना ने दिल्ली और हरियाणा की कई पार्टियों में अपने गायन और नृत्य का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के स्थानीय ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। वह सलवार- कमीज और दुपट्टे के साथ ही नृत्य का प्रदर्शन करती है, बहुत ही कम समय में वह एक प्रसिद्ध गायिका के रूप में लोगों से सराहना और प्रसंशा प्राप्त कर ली है। अपने पहले गीत सॉलिड बॉडी के बाद वह सुपरस्टार बन गयी। सपना चौधरी जब भी लाईव शो करती है तब हर उम्र के दर्शक उनकी नृत्य और गायन शैली का भरपूर आनंद लेते है। उनके प्रसंशक उनके नृत्य वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करते है। सपना चौधरी यूट्यूब पर भी काफी मशहूर है। उन्होंने अपने आप को हरयाणवी गायिका के रूप में स्थापित किया है, अब तक वे 150 से भी अधिक मशहूर गाने को गा चुकी है।
सपना चौधरी का विवादों से अक्सर आमना सामना होता रहा है. सपना चौधरी के बारे में लोगों की अपनी राय है जिनमे से कुछ उन्हें आइटम गर्ल कहते है तो कुछ लोग उनके नृत्य को अश्लील मानते है। कई लोगों ने उन्हें अभद्र की श्रेणी में रखा है, लेकिन सपना ने ऐसे लोगों को अपने मजबूत जवाब में ये कहते हुए अश्लील होने के टैग को अस्वीकार कर दिया है कि अगर वह अश्लील है तो बॉलीवुड में जो भी अभिनेत्री आईटम गानों पर नृत्य करती है वह भी अशिष्ट है।
सपना उस वक्त विवादों में फिर से आई जब उन्होंने चूहों को मारने वाले दवा को खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी आत्महत्या की कोशिश का कारण उन्होंने यह बताया था कि 2016 में हुए उनके एक शो के दौरान यह आरोप उन पर लगा था की उन्होंने दलित भावनाओं को ठेस पहुँचाया है, इसके लिए उनके खिलाफ़ दो मामले दर्ज किये गए थे। साथ ही संतपाल तंवर ने उनके खिलाफ़ ऑनलाइन अभियान चलाया था जिस वजह से वह उदास हो कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
सपना चौधरी आये दिन सुर्खय़िों में रहती है, अपने ठुमकों से उन्हने सभी को दीवाना कर रखा है। लेकिन अभी जिन वजह से वो सुर्खियों में है वो बहुत अलग है। सपना चौधरी की शादी एवं माँ बनने की खबर एक साथ सामने आई है। सपना की माँ ने बताया है कि सपना ने दिसम्बर 2019 में कुछ करीबी लोगो की उपस्थति में वीर साहू से शादी कर ली थी। उसी समय वीर के परिवार में किसी की मृत्यु के बाद यह शादी सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। सपना ने फिर जनवरी में कोर्ट मैरिज की, जिसकी जानकारी भी उन्होंने सार्वजनिक नहीं की थी। वीर हरियाणा के हिसार के रहने वाले है।
सपना और वीर को 4 अक्टूबर एक बेटा हुआ है, जिसकी जानकारी वीर ने स्वयं फेसबुक लाइव के द्वारा दी, तब सभी को सपना की शादी और उनके बच्चे के बारे में पता चला। खबर आते ही ये खबर आग की तरह फ़ैल गई और सभी उनके फैन्स पूरी तरह अचंभित हो गए। सभी को इस बात का बुरा लग रहा है कि पिछले छह महीने के बाद अब आगे छह महीने भी किसी को सपना का डांस उनके ठुमके नहीं देखने मिलेगें। हो भी सकता है कि सपना अपना प्रोफेशन बदल दे और डांस शो करना छोड़ दें। Sapna Choudhary Dance Video