अपने ठुमकों से एक बार फिर सबको घायल कर रही सपना चौधरी
Sapna Chaudhry Viral Video
भारत
चेतना मंच
20 Feb 2024 11:21 PM
Sapna Chaudhry Viral Video : अपने ठुमकों से सबको दिवाना बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) का सोशल मीडिया पर एक बार फिर से डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो है कहां का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसे देखकर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन(Reaction) देने शुरू कर दिए हैं।
Sapna Chaudhry Viral Video
हरियाणा की बेटी सपना चौधरी (Sapna Chaudhry) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है जिसके लिए फैंस (Fans) को बेसब्री से इंतजर रहता है । सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बना दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर सपना चौधरी का एक नया वीडियो (Video) वायरल हो रहा है जिसमें सपना एक ग्रैंड स्टेज (Grand Stage) पर काले रंग की कुर्ती और सलवार पहनकर ठुमके मारती हुई नजर आ रही हैं। काली रंग की कुर्ती और सलवार पहनी सपना चोधरी बेहद कमाल की लग रही है जिसे देखकर फैंस ने दिल थाम लिया है और सोशल मीडिया पर जमकर कॉमेंट (Comment) करने लगे हैं।
यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा देखा गया 'रूप का जलवा'
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/02/Sapna-Choudhary-_-तू-चलती-हिरणी-लागे-सै-तनै-देख-भूख-सी-भाजै-सै-_-Sonu-Lakha-_-New-Haryanvi-Dance.mp4"][/video]
अपने डांस से सबको घायल करने वाली हरियाणा (Hariyana) की बेटी सपना चौधरी के ठुमकों का हर कोई दिवाना हो जाता है। सपना चौधरी के गानों के बोल बच्चा-बच्चा जानता है। चाहे शादी हो या पार्टी सपना चौधरी के गाने बजते ही सबके पैर थिरकने लगते हैं। ऐसे में सपना चौधरी ने एक फिर अपने डांस से फैंस को बेहोश (Fainted) कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो ( Dance Video) जमकर वायरल (Viral) हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गाने के बोल 'रूप का जलवा' है और इस डांस वीडियो को यूट्यूब लगभग 5 लाख (5 Lakh) से अधिक बार देखा जा चुका है। वैसे तो इस वीडियो को 'तोड़ हरियाणवी' यूट्यूब चैनल (You Tube Channel) पर साल 2023 में ही शेयर किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस गाने के क्लिप्स (Clips) अब जमकर वायरल हो रहे हैं।
फैंस कर रहे भर-भरकर कॉमेंट
सपना का वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया है और सपना की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं, कमाल का डांस करती हैं आप। ऐसे ही हमारा मनोरंजन करते रहिए।दूसरे यूजर लिखते हैं, ऐसा लग रहा है कि गीत के बोल सपना की खूबसूरती पर ही लिखे गए हैं। तीसरे यूजर लिखते हैं, खूबसूरत गाना और खूबसूरत डांसर। वहीं चौथे यूजर लिखते हैं, हमेशा आपके वीडियो का इंतजार रहता है।