Sara Khan बनी 'लक्ष्मण' की बहू, इस हिंदू एक्टर की बनी दुल्हनिया
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2025 11:27 AM
टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस सारा खान (Sara Khan) ने दूसरी बार शादी कर ली है। 2010 में ‘बिग बॉस’ के घर में पहली शादी करने वाली Sara Khan की यह दूसरी शादी है। इस बार सारा खान अपने से 4 साल छोटे हिंदू एक्टर और प्रोड्यूसर कृष पाठक से कोर्ट मैरिज की है। खास बात यह है कि कृष लोकप्रिय टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे हैं। Sara Khan
मुबंई में सारा-कृष ने की कोर्ट मैरिज
6 अक्टूबर 2025 को सारा और कृष ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की जिसकी तस्वीरें 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर सामने आईं। सारा ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ हम हमेशा के लिए बंध गए हैं। दो आस्थाएं हैं लेकिन स्क्रिप्ट एक है। कुबूल है से सात फेरे तक दिसंबर में कसमें इंतजार कर रही हैं। हमारी लव स्टोरी एक यूनियन बना रही है जहां आस्था टकराती नहीं बल्कि मिलती है।”
डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी
सारा और कृष की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। एक इंटरव्यू में सारा ने बताया कि, उन्होंने जैसे ही कृष की तस्वीर देखी उन्हें एक अलग सा कनेक्शन महसूस हुआ। बातचीत शुरू हुई और अगले ही दिन दोनों मिले। रिलेशनशिप में रहने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल लिया।
दिसंबर में ग्रैंड वेडिंग
हालांकि दोनों की कोर्ट मैरिज हो चुकी है लेकिन दोनों की पारंपरिक शादी अभी बाकी है। सारा ने बताया कि 5 दिसंबर 2025 को निकाह और सात फेरों के साथ उनकी ग्रैंड वेडिंग होगी। उन्होंने कहा, "मेरी सासू मां नैनीताल की हैं इसलिए हमारी शादी में पहाड़ी रीति-रिवाज भी शामिल होंगे। यह शादी मेरे लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगी। मैंने ऐसी शादी कभी किसी शो में नहीं की।"
दोनों परिवारों की कहानी भी है खास
बता दें कि, सारा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2010 में 'बिग बॉस' के घर में एक्टर अली मर्चेंट से हुई थी जो सिर्फ एक साल में टूट गई। सारा ने बाद में यह भी कहा कि वह शादी लीगल नहीं थी और अली ने उन्हें धोखा दिया था। दूसरी ओर कृष के पिता सुनील लहरी की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी राधा सेन से तलाक के बाद उन्होंने भारती पाठक से शादी की, जो कृष की मां हैं। हालांकि ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चला और कृष की परवरिश उनकी मां ने अकेले की। कृष ने इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी मां के सरनेम का ही इस्तेमाल करते हैं और पिता से अब भी अच्छे रिश्ते हैं।
सारा खान को टीवी शोज ‘बिदाई’, ‘सपना बाबुल का... बिदाई’ और ‘बिग बॉस 4’ से घर-घर में पहचान मिली। वहीं, कृष पाठक भी एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्हें ‘P.O.W: बंदी युद्ध के’ और ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ जैसे शोज में देखा गया है। अब जब कोर्ट मैरिज हो चुकी है तो फैंस 5 दिसंबर की ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Sara Khan