Satish Kaushik Passes Away : फिल्म जगत ने सतीश कौशिक के निधन पर जताया शोक

Screenshot 2023 03 09 105141

Satish Kaushik Passes Away: Film world mourns the death of Satish Kaushik

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar09 Mar 2023 04:22 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nफिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कौशिक को एक ऐसा अभिनेता बताया जो हर बार कोई नया किरदार निभाने को आतुर रहते थे।मेहता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘सतीश जी बहुत जल्दी चले गए। समझ नहीं आ रहा कि कैसे कहूं कि आपकी बहुत याद आएगी। बेहतर किरदार निभाने की आपकी ललक, कहानियों को लेकर आपका जुनून और जीवन के लिए आपका प्यार अपूरणीय है। हमारी आने वाली फिल्म ‘एक डायरेक्टर की मौत’ अब नहीं बनेगी। ओम शांति।’’\n\n \n
\n
\n\n \n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
View this post on Instagram
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n
\n \n

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)

\n\n
\n\n\nअभिनेत्री सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा कि फिल्म ‘मंडी’ के उनके सह-कलाकार कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘स्तष्ब्ध हूं, दिल टूट गया है...सतीश कौशिक नहीं रहे। हम लोगों में से कई उनसे ‘मंडी’ की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। वह हंसमुख और खुशमिज़ाज इंसान थे। विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है कि वह नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सतीश। आपकी बहुत याद आएगी।’’\n\nअभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि कौशिक के निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘खबर से बेहद स्तब्ध हूं। हम सभी और परिवार को बहुत बड़ा झटका। परिवार और दोस्तों को (मेरी) संवेदनाएं। सतीश भाई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’’\n\nकंगना ने ट्वीट किया, ‘‘इस दुखद खबर के साथ सुबह की शुरुआत हुई। वह मेरी काफी हौसला-अफजाई करते थे... एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक। सतीश कौशिक जी बेहद दयालु और सच्चे इंसान थे। ‘इमरजेंसी’ में उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा। उनकी कमी हमेशा खलेगी, ओम शांति।’’\n\nअभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद विनम्र, दयालु और प्यार करने वाले इंसान। हमेशा खुशहाल और मुस्कुराते रहने वाले। हमारे फिल्म जगत को एक बड़ी क्षति। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, सतीश अंकल। हम सब आपको याद करेंगे।’’\n\n \n
\n

Shocked to hear of the passing of our beloved Satish Kaushik ji. A most gentle, kind and loving person. Always happy and smiling. A huge loss to our industry. Rest in peace dearest Satish uncle. We will all miss you. 🙏🏽

\n— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) March 9, 2023
\n\n\nअभिनेत्री रेणुका शहाणे ने कौशिक के एक दिन पहले होली की कुछ तस्वीरें साझा करने का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन बहुत अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा, ‘‘सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। कल ही उन्होंने होली की कुछ तस्वीरें साझा की थीं और आज उनके निधन की दुखद खबर सुनी। जीवन बहुत अप्रत्याशित है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’’\n\nकौशिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किये आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं।\n\n \n
\n

Colourful Happy Fun #Holi party at Janki Kutir Juhu by @Javedakhtarjadu @babaazmi @AzmiShabana @tanviazmi.. met the newly wed beautiful couple @alifazal9 @RichaChadha.. wishing Happy Holi to everyone 🌹🌹🌹🌺🌺🌺🌺 #friendship #festival #Holi2023 #colors pic.twitter.com/pa6MqUKdku

\n— satish kaushik (@satishkaushik2) March 7, 2023
\n\n\nअभिनेत्री सीमा पाहवा ने कहा कि वह दो दिन पहले ही अभिनेता से मिली थीं और उनके निधन की खबर से स्तबध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपकी बेहतरीन अदाकारी याद रखेंगे।’’\n\nअभिनेता रितेश देशमुख और फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया सहित फिल्म जगत के कई लोगों ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।\n\nहरियाणा में जन्मे सतीश कौशिक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र थे। उन्हें ‘जाने भी दो यारों’, ‘राम-लखन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भारत’, ‘छलांग’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली।\n\nकौशिक ने 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ के संवाद लिखे और पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘कागज़’ (2021) की कहानी भी लिखी।\n\nहास्य अभिनेता के तौर पर भी कौशिक ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वह एक फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। कौशिक ने ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ ‘हमारा दिल आपके पास है’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया।\n\n‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘इमरजेंसी’ उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है। वह ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच ‘डिज़्नी प्लस हॉटस्टार’ की वेब सीरीज ‘पॉपकौन’ में भी नजर आएंगे।\n

RIP Satish Kaushik- एक दिन पहले जमकर खेली होली, अगले दिन सांसे छोड़ गई साथ

","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/03/Screenshot-2023-03-09-105141.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/03/Screenshot-2023-03-09-105141.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-03-09T16:22:56+05:30","dateModified":"2023-03-09T16:22:56+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि