रिलीज होते ही ट्रेंड में इश्क का फीवर, अरिजीत की आवाज पर फिदा हुए फैंस

फिल्म मेकर्स ने फिल्म का नया रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क का फीवर’ रिलीज कर दिया है, जिसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह की जादुई आवाज ने और भी खास बना दिया है।

अरिजीत की सिंगिंग ने इश्क का फीवर को बनाया खास
अरिजीत की सिंगिंग ने इश्क का फीवर को बनाया खास
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar02 Feb 2026 04:24 PM
bookmark

Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का क्रेज अब ट्रेलर से आगे बढ़कर म्यूजिक तक पहुंच गया है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म का नया रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क का फीवर’ रिलीज कर दिया है, जिसे बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह की जादुई आवाज ने और भी खास बना दिया है। रिलीज के कुछ ही वक्त में गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस इसे “सीधा दिल में उतर जाने वाला” बताकर लगातार शेयर कर रहे हैं। गाने के विजुअल्स में शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

गाने के विज़ुअल्स में शाहिद और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूबसूरती से दिखाया गया है। कहानी के भीतर दोनों किरदारों के रिश्ते में बढ़ती नज़दीकियां इस गीत के जरिए साफ झलकती हैं। ट्रैक का मूड सॉफ्ट, मेलोडियस और पूरी तरह लव-थीम पर टिकता नजर आता है। इस गाने की खास बात इसकी क्रिएटिव टीम भी है। गुलजार ने इसके लिरिक्स लिखे हैं, जबकि विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया है। धुन और शब्दों का मेल ऐसा है कि गाना पहली बार में ही असर छोड़ता है और अरिजीत की आवाज उस एहसास को और गहरा कर देती है।

फैन्स क्यों हुए क्रेजी?

फैन्स के उत्साह की एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि अरिजीत ने ब्रेक को लेकर जो संकेत दिए थे, उसके बाद यह ट्रैक उनके चाहने वालों के लिए एक खास सरप्राइज जैसा बन गया है। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अरिजीत की तारीफ कर रहे हैं और उनसे म्यूजिक की दुनिया में सक्रिय रहने की अपील भी करते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ, गुलजार–विशाल की जोड़ी पहले भी कई यादगार गाने दे चुकी है। खास तौर पर ‘हैदर’ जैसी फिल्मों के ट्रैक्स आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और हुसैन दलाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। Bollywood News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

वीकेंड पर ‘मर्दानी 3’ का जोरदार पंच, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने बढ़ाई चर्चा

‘हिचकी’ जैसी फिल्मों से अलग पहचान बना चुकीं रानी मुखर्जी की यह फ्रेंचाइज़ी, 2014 से दर्शकों के बीच खास जगह रखती है। अब तीसरे पार्ट ने भी उसी धार को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी’ का जलवा कायम रखा है।

मर्दानी 3 मूवी
मर्दानी 3 मूवी
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar02 Feb 2026 03:56 PM
bookmark

Mardaani 3 : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। फिल्म का पहला वीकेंड पूरा हो चुका है और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिनों में फिल्म ने अच्छा उछाल दिखाया है, जिससे ट्रेड में इसे पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।

‘हिचकी’ जैसी फिल्मों से अलग पहचान बना चुकीं रानी मुखर्जी की यह फ्रेंचाइज़ी, 2014 से दर्शकों के बीच खास जगह रखती है। अब तीसरे पार्ट ने भी उसी धार को आगे बढ़ाते हुए बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी’ का जलवा कायम रखा है।

कड़ी टक्कर के बीच भी बनी चर्चा

‘मर्दानी 3’ ऐसे वक्त में सिनेमाघरों में उतरी है, जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की मजबूत पकड़ बनी हुई है और साउथ की एक फिल्म भी लंबे रन के साथ टिकट खिड़की पर टिके रहने की चर्चा में है। ऐसे कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले माहौल में भी रानी मुखर्जी की यह थ्रिलर वीकेंड पर दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही।

Day 1 से Day 3 तक लगातार बढ़ी कमाई

उपलब्ध बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज़ के पहले ही वीकेंड में साफ संकेत दे दिए कि फिल्म की रफ्तार दिन-दर-दिन तेज़ हो रही है। पहले दिन ₹4 करोड़ नेट से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन ₹6.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹7.25 करोड़ कमाकर 3 दिनों में कुल ₹17.50 करोड़ नेट का आंकड़ा छू लिया। इसी अवधि में ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹20.70 करोड़ तक पहुंचने की चर्चा है। दिलचस्प बात यह रही कि विदेशों में भी फिल्म का रिस्पॉन्स कमजोर नहीं रहा, ओवरसीज से करीब ₹6 करोड़ जोड़ते हुए वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड लगभग ₹26.70 करोड़ आंका जा रहा है। करीब ₹60 करोड़ के अनुमानित बजट वाली इस फिल्म ने वीकेंड पर मजबूत ग्राउंड बना लिया है। Mardaani 3

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

बॉलीवुड के दिग्गज अनुपम खेर ने किया नया केंद्र उद्घाटन

केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि दिल्ली रचनात्मक ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर शहर है। यह केंद्र युवाओं को पेशेवर स्तर पर अभिनय सीखने के नए अवसर देगा। वहीं अभिनेता-लेखक-निर्देशक बोमन ईरानी ने कहा कि ऐसे संस्थान केवल कलाकार नहीं तैयार करते हैं।

Bollywood actor Anupam Kher
दिल्ली के टैलेंट को मिले वैश्विक अवसर (फाइल फोटो)
locationभारत
userऋषि तिवारी
calendar31 Jan 2026 09:11 PM
bookmark

Actor Anupam Kher : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनुपम खेर ने राजधानी दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ का नया केंद्र शुरू कर दिया है। यह केंद्र सफदरजंग एन्क्लेव में स्थापित किया गया है और संस्थान के राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘एक्टर प्रिपेयर्स’ की स्थापना 2005 में मुंबई में हुई थी। यह संस्थान आधुनिक अभिनय तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है और अब तक दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अभिषेक बच्चन, प्रीति जिंटा, ईशा गुप्ता और गौहर खान जैसे कई सफल कलाकारों को प्रशिक्षित कर चुका है।

उद्घाटन पर प्रतिक्रिया

बता दें कि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर अनुपम खेर ने कहा कि दिल्ली रचनात्मक ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर शहर है। यह केंद्र युवाओं को पेशेवर स्तर पर अभिनय सीखने के नए अवसर देगा। वहीं अभिनेता-लेखक-निर्देशक बोमन ईरानी ने कहा कि ऐसे संस्थान केवल कलाकार नहीं तैयार करते, बल्कि अनुशासन, मौलिकता और रचनात्मक साहस को भी बढ़ावा देते हैं।

कोर्स और प्रशिक्षण

बता दें कि दिल्ली केंद्र में छात्रों के लिए फुल-लेंथ एक्टिंग प्रोग्राम, ऑन-कैमरा ट्रेनिंग, विशेष वर्कशॉप, ऑडिशन तैयारी और इंडस्ट्री मास्टरक्लास जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने पर छात्रों को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और संस्थान की इन-हाउस कास्टिंग टीम के माध्यम से उन्हें इंडस्ट्री में मार्गदर्शन भी मिलेगा। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन में यह नया केंद्र दिल्ली के उभरते कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। Actor Anupam Kher

संबंधित खबरें