शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए रिलीज हुआ। दीपिका पादुकोण संग रोमांटिक केमिस्ट्री, अरिजीत सिंह और एड शीरन के कोलैबोरेशन ने खींचा ध्यान।

आज बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस को एक खास तोहफा मिला है। अभिनेता की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गाने में शाहरुख का इंटेंस आशिक वाला अंदाज भी देखने को मिल रहा है। वहीं, गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि 'तू मिल जाए' गाने में सिर्फ शाहरुख और दीपिका की जोड़ी ही नहीं, बल्कि अरिजीत सिंह और इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन का खास म्यूजिक कोलैबोरेशन भी सुनने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म 'किंग' का यह गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है।
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज करके फैंस की खुशी बढ़ा दी है। फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। शाहरुख खान इस गाने में एक इंटेंस आशिक के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके अंदाज और दमदार डायलॉग्स ने गाने को और खास बना दिया है। वहीं, दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों का ध्यान मिल रहा है। दोनों सितारों को एक साथ देखकर फैंस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
फिल्म 'किंग' के पहले गाने 'तू मिल जाए' की सबसे खास बात इसका इंटरनेशनल म्यूजिक कोलैबोरेशन है। गाने के हिंदी हिस्से को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इंटरनेशनल पॉप स्टार एड शीरन ने इस गाने में इंग्लिश रैप किया है। खास बात यह है कि एड शीरन ने इस रैप को लिखा भी है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है। इस तरह हिंदी म्यूजिक और इंटरनेशनल पॉप का मेल इस गाने को अलग अंदाज देता है। अरिजीत सिंह की आवाज, मधुबंती बागची की गायकी और एड शीरन का इंग्लिश रैप गाने की खासियत हैं।
'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज देखने के साथ उनके दमदार डायलॉग्स भी सुनने को मिलते हैं। गाने की शुरुआत शाहरुख के एक खास डायलॉग से होती है। वह कहते हैं, 'मैं कातिल नहीं, आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।' इस डायलॉग में उनके किरदार का अलग अंदाज दिखाई देता है। वहीं, गाने के अंत में शाहरुख का एक और डायलॉग सुनाई देता है, 'और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे।' इसके अलावा उनका एक और डायलॉग है, 'इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।' इन संवादों में शाहरुख का रोमांटिक और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिलता है।
'तू मिल जाए' गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह और एड शीरन के कोलैबोरेशन की भी चर्चा हो रही है। एक यूजर ने गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अरिजीत सिंह और एड शीरन साथ खड़े होते हैं! नाम तो सुना होगा…किंग!!!!' वहीं, एक दूसरे यूजर ने दीपिका के लुक पर मजाकिया अंदाज में लिखा, 'फिर से भगवा पहन लिया दीपिका ने…हा हा हा।' एक अन्य यूजर ने फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए लिखा कि पहले दिन की टिकट बुक करनी पड़ेगी। वहीं, एक यूजर ने सलमान खान के कैमियो को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उसने लिखा, 'सलमान खान का कैमियो होगा पक्का।'
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके अगले अपडेट पर टिकी हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'तू मिल जाए' फिल्म 'किंग' के प्रति उत्सुकता बढ़ाने वाला एक खास तोहफा बन गया है।
विज्ञापन