बेशर्म रंग के बाद शाहरुख़ खान की फिल्म पठान के नए गाने ' jhoome jo pathan ' का पोस्टर हुआ आउट
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:57 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:57 AM
शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म पठान खूब सुर्ख़ियों में है। किंग खान अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने में लग गए हैं, जैसा कि पहले से तय था कि फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके गाने रिलीज़ किये जा रहे हैं। फिल्म के पहले रिलीज़ गाने ' बेशर्म रंग ' को लेकर विवाद चल रहा है। कई धार्मिक संगठनों के लोग इस पर आपत्ति जताते हुए गाने से कुछ सीन को हटाने की डिमांड कर रहे हैं। इन्हीं विवादों के बीच पठान का दूसरा गाना ' झूमे जो पठान ' का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।
रिलीज़ किये गए पोस्टर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख़ और दीपिका एक साथ नज़र आ रहे हैं। गाने के पोस्टर को देख कर लगता है कि ये गाना भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाला है। गाने में किंग खान का स्टाइल और उनके चेहरे का एक्सप्रेशन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। ब्लैक ड्रेस में दीपिका भी ग्लैमरस दिखाई दे रहीं हैं और किंग खान का स्टाइल भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आपको बता दें कि इस गाने के पोस्टर्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।
रिलीज़ किये गए पोस्टर से पता चलता है कि गाना ' झूमे जो पठान ' 22 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। गाने के रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं या इसे लेकर भी किसी तरह का विवाद खड़ा हो जाता है। फिलहाल शाहरुख़ और दीपिका के फैंस गाने के रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं।