Jersey- शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 14 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज, नई डेट आई सामने
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी अब 22 अप्रैल को होगी रिलीज
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:08 AM
मुंबई - 14 अप्रैल को शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म जर्सी देखने का प्रोग्राम बना चुके दर्शको को यह जानकर झटका लगेगा कि इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। जी हां शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी (Jersey) अब 14 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। अब इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को एक और हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अब यह फिल्म 14 अप्रैल के बजाय 22 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर ने निभाया है एक क्रिकेटर का किरदार -
अमन गिल (Aman Gill) के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर ने एक क्रिकेटर (Shahid Kapoor in Jersey) का किरदार निभाया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य किरदार में नजर आए हैं। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी तेलुगू फिल्म जर्सी का रीमेक है जिसमें अभिनेता गौतम तिन्ननुरी नजर आए थे। तेलुगू फिल्म जर्सी ने नेशनल अवार्ड भी जीता था। बॉलीवुड फिल्म जर्सी (Jersey) में शाहिद कपूर अर्जुन के किरदार में नजर आएंगे जो अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलता है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अमन गिल ने कही फिल्म से जुड़ी यह बात -
फिल्म जर्सी के प्रोड्यूसर अमन गिल ने फिल्म की रिलीज की नई तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि-" फिल्म जर्सी को बनाने में हमारी पूरी टीम ने खून पसीना और आंसू एक कर दिए हैं। हम चाहते हैं कि यह फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। 22 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होगी।"